नोएडा : दिल्ली के जीएसटी डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर अमन सिंगला की पत्नी ने जहर खा लिया। जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमन और उसके माता पिता को हिरासत में ले लिया।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 की सुप्रीम कोर्ट सोसायटी का है। 6 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। महिला के परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले उनकी महिला ने फोन कर कहा कि अमन उसके साथ मारपीट करता है। वो उसे मरने के लिए टॉर्चर करता है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
परिजनों ने बताया कि, उनकी बेटी सीए की पढ़ाई कर चुकी थी और अब वकालत करने वाली थी। बेटी की शादी में उन्होंने अपने दामाद को मुंहमांगा दहेज दिया था। शादी में किसी भी तरीके की कोई कमी नहीं छोड़ी थी, लेकिन फिर भी अमन उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेने ने डोनेट किया ब्लड, कहा- रक्तदान संजीवनी का कार्य करता है
परिजनों का आरोप है कि अपने पति के शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की है। फिल्हाल अमन और उसके माता-पिता से पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में इस स्कूल के पास मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी






