GARHWA: गढ़वा डीसी राजेश कुमार पाठक ने अधिकारियों के साथ जिला योजना अनाबद्ध निधि व पर्यटन मद के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020- 21 तक की स्वीकृत सभी योजनाओं की वित्तीय भौतिक प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल प्रमंडल को 2016- 17 से लेकर अब तक कितनी योजनाओं पर विभाग द्वारा कार्य किया गया है, उसकी जियो टैग के साथ फोटोग्राफ तथा डीसी बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Read more: #Train के नीचे मिला जिंदा बम, मची अफरा-तफरी
सभी योजनाओं की सूची एक्जेक्यूटिव इंजीनियार को कराएं उपलब्ध
विकास शाखा को निर्देश दिया कि भवन प्रमंडल के तहत संचालित सभी योजनाओं की सूची कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को उपलब्ध कराई जाए। सुखलदरी झरना एवं सतबहिनी तीर्थस्थल पर किए जा रहे विकास कार्यों की जांच संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता के माध्यम से करवाने का भी निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत संचालित योजनाओं को भी पूर्ण करते हुए उसकी फोटोग्राफ व उपयोगिता प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें। पर्यटन स्थल का वेरिफिकेशन करते हुए पदाधिकारी जियो टैग फोटोग्राफ के साथ व्यय प्रतिवेदन, पूर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।
Read more: महिला की पिटाई का कारण जान दंग रह जाएंगे आप
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में डीसी के अलावा गढ़वा डीडीसी, डीआरडीए निर्देशक गढ़वा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता जल पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Read more: जियो अब अपने ग्राहकों को देगा डाटा लोन, जानिये प्रोसेस








