लातेहार : लातेहार के DC अबु इमरान खुद बने शिक्षक। स्कूल पहुंच कर ली क्लास। राजकीयकृत पल्स टू उच्च विद्यालय में बच्चों को उनके सिलेबस से History और Civics की क्लास ली। इतिहास में जहां उन्होंने राष्ट्रवाद की जानकारी दी, वहीं नागरिक शास्त्र में संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार की विस्तृत जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए डीजीपी ने रांची SSP को किया सम्मानित
DCसे बच्चों ने पूछे कई सवाल
इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं बच्चों से कई सवाल किए। वहीं बच्चों ने भी उपायुक्त से बेहिचक कई सवाल पूछे। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा से घबराएं नहीं। जमकर मेहनत करें। जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के बेहतर परिणाम दिलाने की सोच के साथ इसकी पहल की।
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों ठहाकों से गूंज उठा सदन, जब PM ने कहा, ‘मोदी है मौका लीजिए…’









