spot_img

DC का एक्शन, ‘खर्चा-पानी’ लेने वाली BLO सेवामुक्त…

Date:

spot_img
spot_img
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में SIR फॉर्म भरने के नाम पर ग्रामीणों से कथित अवैध वसूली करने वाली रंका प्रखंड के खपरो गांव की BLO जमीला बीबी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने प्रशासनिक जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद उन्हें आंगनबाड़ी सेविका के पद से तत्काल प्रभाव से चयन मुक्त कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि BLO प्रति फॉर्म 20 से 50 रुपये तक ‘खर्चा-पानी’ मांग रही थीं। पैसे नहीं देने वालों के फॉर्म लेने से भी इनकार किया जा रहा था। मामला तब सामने आया जब कथित वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जांच में सही पाये गये आरोप 

अपने बचाव में जमीला बीबी ने दावा किया कि वीडियो AI से तैयार किया गया ‘डीपफेक’ है, लेकिन DC के निर्देश पर हुई BDO की जांच में ग्रामीणों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोप सही पाये गये। इसके बाद DC ने तत्काल कार्रवाई करते हुये उन्हें सेवामुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। DC ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में अवैध वसूली और जनता के उत्पीड़न को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : दुनिया का अनोखा शहर, 200 साधुओं की तपस्या ने बदली पूरी तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : Tata Harrier और Safari का Stealth Edition लॉन्च, ऑल-ब्लैक लुक…

इसे भी पढ़ें : बढ़ी कंटेंट राइटर्स की मांग, घर बैठे भी कमा सकते हैं अच्छी कमाई…

इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका…

इसे भी पढ़ें : ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा को बड़ा झटका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार सस्ते में लौटे पवेलियन…

Kohramlive : भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड...

वियतनाम में बड़ा हा’दसा, 15 भारतीयों की मौ’त की खबर, लिस्ट जारी…

Kohramlive : वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक...

हवा में मंडराता रहा CM का हेलीकॉप्टर, लोग हैरान… देखें वीडियो

Bihar : बिहार के CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हाजीपुर...

रांची में 11 जगह निषेधाज्ञा…

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB)...

दुनिया का अनोखा शहर, 200 साधुओं की तपस्या ने बदली पूरी तस्वीर…

Koharamlive : दुनिया में कई शहर अपनी संस्कृति, इतिहास और...