spot_img

रांची में 11 जगह निषेधाज्ञा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 रविवार (12 जुलाई) को आयोजित होगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची प्रशासन ने शहर के 11 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

यह आदेश सुबह 7:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, हथियार लेकर चलने और किसी भी प्रकार की सभा या प्रदर्शन पर रोक रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करें और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

इन इलाकों में निषेधाज्ञा

(1) विवेकानन्द विद्या मण्डी, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची।

(2) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची।

(3) मनन विद्या डुमरदगा, जुमर ब्रिज के पास, बूटी एच.बी. रोड, रांची

(4) सेंट एनीज़ इंटरमीडिएट कॉलेज, डॉ. कैमल बुलके पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

(5) सेंट जॉन्स हाई स्कूल, करबला टैंक रोड, रांची।

(6) सेंट पॉल कॉलेज, चर्च रोड, रांची।

(7) सेंट एनीज़ गर्ल्स हाई स्कूल, डॉ. कैमल बुलके पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

(8) छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, पीएचई कार्यालय के सामने, बूटी रोड, रांची।

(9) सेंट मार्गरेट गर्ल्स हाई स्कूल, बहू बाजार, चर्च रोड, रांची।

(10) उर्सुलिन इंटर कॉलेज, डॉ. कैमल बुलके पथ, रांची।

(11) सेंट पॉल हाई स्कूल, चर्च रोड, रांची।

इसे भी पढ़ें : DC का एक्शन, ‘खर्चा-पानी’ लेने वाली BLO सेवामुक्त…

इसे भी पढ़ें : दुनिया का अनोखा शहर, 200 साधुओं की तपस्या ने बदली पूरी तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : Tata Harrier और Safari का Stealth Edition लॉन्च, ऑल-ब्लैक लुक…

इसे भी पढ़ें : बढ़ी कंटेंट राइटर्स की मांग, घर बैठे भी कमा सकते हैं अच्छी कमाई…

इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार सस्ते में लौटे पवेलियन…

Kohramlive : भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड...

वियतनाम में बड़ा हा’दसा, 15 भारतीयों की मौ’त की खबर, लिस्ट जारी…

Kohramlive : वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक...

हवा में मंडराता रहा CM का हेलीकॉप्टर, लोग हैरान… देखें वीडियो

Bihar : बिहार के CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हाजीपुर...

DC का एक्शन, ‘खर्चा-पानी’ लेने वाली BLO सेवामुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में SIR फॉर्म भरने के...

दुनिया का अनोखा शहर, 200 साधुओं की तपस्या ने बदली पूरी तस्वीर…

Koharamlive : दुनिया में कई शहर अपनी संस्कृति, इतिहास और...