Bihar : बिहार के CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम से उड़ान भरने के बाद करीब सात मिनट तक हवा में एक ही क्षेत्र में मंडराता रहा। इसे देखकर स्टेडियम में मौजूद लोगों और अधिकारियों के बीच कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया। एहतियातन पुलिस ने परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने सामान्य तरीके से टेकऑफ किया, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय कुछ देर तक हवा में होल्ड करता रहा। इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बनी। हालांकि करीब सात मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से पटना के लिए उड़ान भर ली। प्रशासन ने बताया कि पायलट को आगे की लोकेशन स्पष्ट नहीं मिल रही थी, इसलिए सुरक्षा मानकों के तहत हेलीकॉप्टर को कुछ देर हवा में होल्ड किया गया। लोकेशन स्पष्ट होते ही उड़ान सामान्य रूप से जारी रखी गई। प्रशासन ने साफ किया कि यह उड़ान संचालन की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था। पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं थी।
खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर करीब 7 मिनट तक हवा में रहा हाजीपुर में pic.twitter.com/Dog9dpaocT
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) July 11, 2026
इसे भी पढ़ें : रांची में 11 जगह निषेधाज्ञा…
इसे भी पढ़ें : DC का एक्शन, ‘खर्चा-पानी’ लेने वाली BLO सेवामुक्त…
इसे भी पढ़ें : दुनिया का अनोखा शहर, 200 साधुओं की तपस्या ने बदली पूरी तस्वीर…
इसे भी पढ़ें : Tata Harrier और Safari का Stealth Edition लॉन्च, ऑल-ब्लैक लुक…
इसे भी पढ़ें : बढ़ी कंटेंट राइटर्स की मांग, घर बैठे भी कमा सकते हैं अच्छी कमाई…








