spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में रंका अनुमंडल के स्‍ट्रांग रूम की सुरक्षा का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (NITAYANAND DUBEY) : गढ़वा जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रंका अनुमंडल में चुनाव होगा। नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से चल रहा है। निर्वाचन कार्य को लेकर सुरक्षा और विधि व्यवस्था संधारण का निरीक्षण करने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रमेश घोलप व एसपी अंजनी कुमार झा रंका अनुमंडल पहुंचे। उन्‍होंने रंका अनुमंडल में बनाए गए वज्र गृह व मतगणना केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, रंका राज, गढ़वा का निरीक्षण किया। इस क्रम में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने रंका अनुमंडल में व प्रखंड-सह- अंचल कार्यालय रंका में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के नामांकन कार्यों का भी निरीक्षण किया।

479 मतदान केंद्र, 49 क्लस्टर तथा 92 सेक्टर

चुनाव के लिए रंका अनुमंडल में 479 मतदान केंद्र 49 क्लस्टर तथा 92 सेक्टर बनाए गए हैं। अनुमंडल अंतर्गत कुल 6 जिला परिषद सदस्य, 48 पंचायत समिति सदस्य, 38 मुखिया तथा 479 वार्ड सदस्य के पदों के लिए चुनाव होगा। जिले में कुल 20 प्रखंड अंतर्गत कुल 9,12,313 मतदाता हैं। इनमें 4,79,137 पुरूष मतदाता एवं 4,33,176 महिला मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 17 हजार 559 है। जिले में 1950 निःशुल्क मतदाता हेल्पलाइन नंबर भी कार्यरत है, जिसकी मदद से लोग अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते हैं।

इच्‍छुक व्‍यक्ति समय से कराएं नामांकन

डीसी रमेश घोलप ने कहा कि नियमानुसार सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए सफलतापूर्वक प्रथम चरण के निर्वाचन कार्य को संपन्न कराया जाए। रंका अनुमंडल के प्रथम चरण के चुनाव के नाम निर्देशन करने के लिए अंतिम तारीख दिनांक 23 अप्रैल 2022 पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक है। ऐसे में इच्छुक व्यक्ति ससमय नामांकन सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी तौर पर लागू हो चुकी है, जिला प्रशासन द्वारा नियमित इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। अभ्यर्थी तथा आम जनता सभी गाइडलाइन समेत आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए निर्वाचन कार्य के सफलतापूर्वक संचालन में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें : निलंबित राशन दुकान के दुकानदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज

इसे भी पढ़ें :Jio का धमाका, 200 रुपये देने पर देख पाएंगे 14 OTT प्लेटफॉर्म्स

इसे भी पढ़ें :धड़ाम से गिरे CM शिवराज चौहान, शादी समारोह में हुआ हादसा(Video)

इसे भी पढ़ें :मोबाइल छिनतई का SSB जवान कर रहा था विरोध, बदमाशों ने कर डाला…

इसे भी पढ़ें :खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी…तो जरूर चेक करें ये 5 दस्तावेज, वरना…

इसे भी पढ़ें :अगले माह बाजार में आ रही दमदार माइलेज वाली सिटी सेडान, कराएं बुकिंग

इसे भी पढ़ें :‘बुलेट पर जीजा’ और ‘ले ला पोदिना’ के चक्कर में कुटा गये दूल्हे राजा… देखें

इसे भी पढ़ें :हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...