spot_img
spot_img
spot_img

अगले माह बाजार में आ रही दमदार माइलेज वाली सिटी सेडान, कराएं बुकिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk  : होंडा कार्स इंडिया ने 14 अप्रैल को ही बिल्कुल नई होंडा सिटी हाइब्रिड ईःएचईवी (Honda City Hybrid e:HEV) देश में पेश की है। मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि नई हाइब्रिड सेडान मई 2022 में लॉन्च की जाएगी। इसकी बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है। अगर आप अच्छी कारों के शौकीन हैं तो इसकी बुकिंग अवश्य कराएं।

हर वैरिएंट की अपनी अपनी खासियत

स्टैंडर्ड होंडा सिटी को तीन वेरिएंट्स – वी, वीएक्स और जैडएक्स में बेची जा रही है, वहीं सिटी ईःएचईवी सिर्फ बेस वेरिएंट वी और टॉप मॉडल जैडएक्स में पेश किया गया है। इसके अलावा होंडा कार्स इंडिया ने हाइब्रिड सिस्टम सिर्फ पांचवी जनरेशन सिटी के साथ उपलब्ध कराया है।  प्रीमियम सेडान की चौथी जनरेशन अबतक केवल पेट्रोल इंजन के साथ बेची जा रही है। भारत में कार का मुकाबला मारुति सुजुकी सिआज से होगा जो माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है।

एक लीटर पेट्रोल में चलेगी 26.5 KM

नई होंडा सिटी ईःएचईवी के साथ 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नेचुरली ऐस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो इस बार लिथियम-आयन बैटरी पैक से चलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आया है। कार का इंजन 124 बीएचपी ताकत और 253 एनएम पीक टॉर्क बनाता है जिसमें से 127 एनएम टॉर्क कार के पेट्रोल इंजन से मिलता है। हाइब्रिड सिस्टम मिलने के बाद कार का माइलेज पहले के मुकाबले 40 प्रतिशत बढ़ गया है और अब नई सिटी ईःएचईवी 26.5 किमी/लीटर का माइलेज देती है। ये आंकड़ा कार का वजन 110 किग्रा बढ़ने के बाद मिला है।

तीन ड्राइविंग मोड्स – ईवी, हाइब्रिड और पेट्रोल

कार को तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं जो ईवी, हाइब्रिड और पेट्रोल हैं. इन मोड्स को रोडरी नॉब से बदला जा सकता है, जिसकी मदद से कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावर से भी चलाई जा सकती है। कार के सभी पहियों में अपडेटेड डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। कार में इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी लगने से इसके बूट स्पेस में कुछ कमी आई है और होंडा सिटी ईःएचईवी में आपको 410 लीटर लगेज स्पेस मिलेगा। सिटी के स्टैंडर्ड मॉडल में ये बूट स्पेस बढ़कर 506 लीटर हो जाता है।

इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड सिस्टम

दिखने में नई कार सामान्य सिटी जैसी ही है और इसके केबिन की डिजाइन में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। टेको मीटर की जगह अब नए हाइब्रिड मीटर ने ले ली है जिसमें इलेक्ट्रिक पावर पर चलने की जानकारी मिलती है। यहां इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग भी कार को मिली है। सिटी ईःएचईवी सेफ्टी के मामले में भी बेहतर हुई है और अब इसके साथ लेन चेंज असिस्ट, पेडिस्ट्रियन अलर्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिले हैं।

इसे भी पढ़ें : भरोसे का ख़ून : सगी बहनों की ज़िंदगी तबाह और बर्बाद कर डाली, देखें…

इसे भी पढ़ें : CHAMPION बनी महावीर टीम, मकसद में कामयाब रहा GOE… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली धराया, देखें…

इसे भी पढ़ें : RPF और GRP ने रेलवे ट्रैक पर जो कुछ देखा, सन्न कर गया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...