spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी…तो जरूर चेक करें ये 5 दस्तावेज, वरना…

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : एक अपना घर हो, यह सबका सपना होता है। घर खरीदना आसान काम नहीं है, भले आपके पास खरीदने के लिए पैसों की कमी नहीं हो। इस काम में कई तरह के Fraudism के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। इनसे बचने के लिए यह जरूरी कि आप घर की खरीदारी के पहले 5 दस्तावेजों की जानकारी अवश्य रखें।

1- प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें कि आप जो जमीन या घर खरीद रहे हैं, वो किसी रेगुलेटर अथॉरिटी की सीमा में आती है या नहीं।  यानी प्रॉपर्टी नगर निगम, नगर पालिका जैसी अथॉरिटी की सीमा में आती है या नहीं।

2- आपको ये भी जानना होगा कि जहां आप अपने सपनों का घर खरीदने जा रहे हैं वहां के लिए संबंधित अथॉरिटी ने सारे अप्रूवल और क्लीयरेंस दे दिए हैं या नहीं? इसके अलावा ये भी देखना है कि बिल्डर के पास प्रोजेक्ट के लिए सभी कागज जैसे टाइटल डीड, रिलीज सर्टिफिकेट, प्रोपर्टी टैक्स रिसिप्ट और फायर अप्रूवल हैं या नहीं? ये सभी बड़े जरूरी कागजात हैं जो आपको चेक करने चाहिए. इसके साथ-साथ आपको जमीन के इस्तेमाल के लिए वेरिफिकेशन और RERA सर्टिफिकेशन भी देखना जरूरी है।

3- इसे कंस्ट्रक्शन क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के रूप में भी जाना जाता है। यह दस्तावेज अनिवार्य है जब आप किसी डेवलपर से निर्माणाधीन संपत्ति खरीद रहे हों। यह किसी बिल्डर का फ्लैट, जमीन या मकान हो सकता है। इस सर्टिफिकेट में स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी, लाइसेंस और अनुमति मिलने के बाद ही निर्माण शुरू होने के प्रमाण होते हैं।

4- मेट्रो कनेक्टिविटी या किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के पास अगर आप इन्वेस्ट करते हैं तो आपकी प्रॉपर्टी के दाम भविष्य में बढ़ने की ज्यादा उम्मीद होती है और आपको उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा ये भी देखना चाहिए कि आपकी प्रोपर्टी के पास कोई गंदगी फैलाने वाली इंडस्ट्री तो नहीं है। इसके साथ ही ये भी देख लीजिए कि आप जो प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं उसके पास स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं हैं या नहीं।

5- यह सर्टिफिकेट प्रोजेक्‍ट का निर्माण पूरा होने के बाद ही स्‍थानीय अधिकारियों की ओर से जारी किया जाता है। इससे यह तस्‍दीक रहती है कि निर्माण की गई संपत्ति किसी भी तरह के कानूनी नियम का उल्‍लंघन नहीं करती। इसमें पानी, सीवेज और बिजली कनेक्‍शन से जुड़ी जानकारी भी रहती है।

इसे भी पढ़ें : भरोसे का ख़ून : सगी बहनों की ज़िंदगी तबाह और बर्बाद कर डाली, देखें…

इसे भी पढ़ें : CHAMPION बनी महावीर टीम, मकसद में कामयाब रहा GOE… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली धराया, देखें…

इसे भी पढ़ें : RPF और GRP ने रेलवे ट्रैक पर जो कुछ देखा, सन्न कर गया

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...