- अधिकारियों के साथ राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा
RANCHI : रांची के डीसी छवि रंजन ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से संबंधित मामलों की समीक्षा की। बैठक में अपर समाहर्ता रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू, उप समाहर्ता भूमि सुधार रांची, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, उप समाहर्ता प्रभारी राजस्व एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीसी ने 30 और 90 दिन से ज्यादा लंबित म्यूटेशन के मामलों की अंचलवार समीक्षा की। उन्होंने बिना किसी ऑब्जेक्शन के तीस दिन से ज्यादा लंबित म्यूटेशन के मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
जीएम लैंड पर अतिक्रमण का मामला
जीएम लैंड पर अतिक्रमण की समीक्षा करते हुए छवि रंजन ने कहा कि सभी सीओ एक महीने के अंदर जीएम लैंड पर अतिक्रमण से संबंधित रिपोर्ट दें। फील्ड विजिट कर हलकावार प्रतिवेदन समर्पित करें। सभी अंचलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट देने को कहा। अंतर्विभागीय भू-हस्तांतरण की भी समीक्षा हुई। डीसी ने उप स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, विद्युत विभाग एवं अन्य प्रस्तावों के लिए चिन्हित भूमि को आवश्यक कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द हस्तांतरण के लिए सभी अचंलाधिकारियों को निर्देश दिया।
Read More :झारखंड में पीसीवी टीकाकरण अभियान शुरू, निमोनिया से बचाव के लिए बच्चों को लगेगा टीका
राजस्व विभाग के आदेशों पर करें कार्रवाई
अवैध जमाबंदी के मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व विभाग के आदेश के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश डीसी ने दिया। जमाबंदी रद्द करने के आए प्रस्तावों की जानकारी लेते हुए डीसी ने अविलंब कार्रवाई करने को कहा। टाना भगतों से संबंधित सक्सेशन म्यूटेशन के मामलों का जल्द निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।
Read More :कुएं से मिला महिला का शव, सिर पर हैं चोट के निशान








