RANCHI : झारखंड में पहली बार निमोनिया से बचाव के लिए बच्चों के लिए पीसीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहला टीका हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता की निगरानी में लगा। उन्होंने कहा कि राज्य को स्वास्थ्य नीति के आलोक में कुछ कार्यक्रमों का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत से आगे हैं। राज्य में शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम है। यहां मृत्यु दर प्रति हजार 34 से घट कर 29 हो गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत 33 है।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
बच्चों को दिए जाएंगे टीके के तीन डोज
न्यूमोकोकल कांग्जोगेट वैक्सीन (PCV) नाम की वैक्सीन के तीन डोज बच्चों को दिए जाएंगे। पहला डोज एक महीने से डेढ़ माह के बच्चों को दिया जाएगा। उसी बच्चों को दूसरा डोज 3.5 माह पूरा होने पर दिया जाएगा और तीसरा व आखिरी बूस्टर डोज बच्चों के नौ महीने पूरे होने पर दिया जाएगा।
Read More :#Serum Institute बच्चों के लिए नोवावैक्स टीके का करेगा ट्रायल, सितंबर तक आएगी यह वैक्सीन












