SIMDEGA : सिमडेगा के बानो प्रखंड के गिरदा ओपी क्षेत्र के एक कुएं से महिला की लाश मिली है। मृतका की पहचान देवलाल महतो की 22 साल की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
महिला के सिर पर गंभीर चोट
घटना की सूचना मिलने पर गिरदा ओपी प्रभारी अंशु कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है। फिलहाल ये बता पाना मुश्किल है कि महिला की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। हर एंगल से जांच की जा रही है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
Read More : #CBSE के बाद #ICSE ने भी 12वीं के नतीजे का फॉर्मूला बताया, जानिए कैसे मिलेंगे अंक










