spot_img
spot_img
spot_img

भ्रूण हत्या रोकने के लिए डीसी ने क्या किया… देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (NITAYANAND DUBEY) : गढ़वा डीसी रमेश घोलप ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। डीसी ने भ्रूण हत्या पर पर नियंत्रण के लिए सिविल सर्जन को मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में  संदिग्ध क्षेत्रों को चिन्हित कर छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिले में दिव्यांग जनों के यूडीआईडी सर्टिफिकेशन संबंधी कार्य को कैंप लगा कर पूरा करने को कहा गया। डीसी ने कहा कि राज्‍य के मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देश के बावजूद दिव्यांग यूडीआईडी सर्टिफिकेशन के संदर्भ में सिविल सर्जन तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने  को लेकर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा प्रिंसिपल सेक्रेट्री महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को सूचित किया जाएगा।

टीकाकरण कार्य का भी लिया जायजा

बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के कार्यों का भी डीसी ने जायजा लिया। सिविल सर्जन को 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा। कहा कि 21 से 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाते के लिए 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बैठक कर इसकी कार्य योजना तैयार करें।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में डीसी के अलावा डीडीसी राजेश कुमार राय,  असैनिक शल्य चिकित्सक व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कमलेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई गढ़वा सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें :गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें :बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका

इसे भी पढ़ें :अब रेलवे स्‍टेशन पर म‍िलेगा हवाई ट‍िकट, जानें कब शुरू होगी यह सुव‍िधा

इसे भी पढ़ें :गेंदबाजी का हुनर सीख रहीं Anushka Sharma, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हैलो 5 लाख रंगदारी चाहिए, नहीं दिया तो सुबह घर में मच गया कोहराम

इसे भी पढ़ें : योगी की ताजपोशी की तैयारी शुरू, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बच्‍ची से रेप के बाद उबला बोकारो, सड़क पर बवाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...