spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अब रेलवे स्‍टेशन पर म‍िलेगा हवाई ट‍िकट, जानें कब शुरू होगी यह सुव‍िधा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : रेलवे स्‍टेशन पर अब ट्रेन टिकट के अलावा एयर टिकट मिलने की भी सुविधा होगी। इतना ही नहीं। इसके अलावा स्‍टेशन पर‍िसर में ही पैन और आधार कार्ड बनाने का भी काम होगा। यहां से इनकम टैक्‍स र‍िटर्न भी फाइल करा सकेंगे। अब देश के चुन‍िंदा रेलवे स्‍टेशनों पर ये सुविधाएं मिलेंगी। इस क्रम में रेलवे की संस्था रेलटेल अब रेलवे स्टेशनों पर रेलवायर साथी क‍ियोस्‍क लगाने की प्‍लान‍िंग कर रही है।

क्‍योस्‍क के जरिये मिलेगा एयर टिकट

रेलटेल की तरफ से खुलने वाले क‍ियोस्‍क के जर‍िये यात्री ट्रेन का टिकट बुक कराने के साथ फ्लाइट का टिकट भी बुक करा सकेंगे। इस सुव‍िधा को अभी झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर शुरू करने की प्‍लान‍िंग चल रही है। आने वाले द‍िनों में रेलवे स्‍टेशन पर लगने वाले क‍ियोस्‍क में और भी सुव‍िधाएं शुरू की जाएंगी।

200 स्‍टेशनों यह सुविधा देने की है योजना

बता दें कि वाराणसी और प्रयागराज रेलवे स्‍टेशन पर उपरोक्‍त सुव‍िधाएं मुहैया कराने वाले क‍ियोस्‍क की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। इस सुव‍िधा को आने वाले समय में पूर्वोत्तर रेलवे के 200 स्‍टेशन पर शुरू क‍िया जाना है। रेलवे अध‍िकार‍ियों की तरफ से बताया गया क‍ि रेल प्रशासन द्वारा पैसेंजर फैस‍िल‍िटी में लगातार बढ़ावा क‍िया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : योगी की ताजपोशी की तैयारी शुरू, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बच्‍ची से रेप के बाद उबला बोकारो, सड़क पर बवाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...