spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में फिर पेट्रोल छिड़क जिन्दा जला दी गई एक बेटी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Santosh Srivastav) : दुमका के बाद अब पलामू में एक महिला को जिन्दा जला दिया गया। उसपर पेट्रोल छिड़क कर माचिस मार दी गई। पीड़िता बेतरह झुलस गई है। उसकी मां कुंती कुंवर ने इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में FIR दर्ज कराया है। गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें 2 पुरुष और एक महिला शामिल है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी बेबी देवी आज यानी गुरुवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे शौच (निकसार) के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दरम्यान उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया गया। उसकी चीख-चित्कार सुन जब घर के लोग वहां पहुंचे तो जो कुछ देखा, उनके होश उड़ा गया। बेटी बेबी धधक रही थी। किसी तरह आग को बुझाया गया। लेकिन तबतक बेबी बेतरह झुलस चुकी थी। उसे बिना देरी किये हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिकी उपचार किया गया। उसकी हालत गंभीर थी, तो उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां का इल्जाम है कि हमलावरों ने पहले भी परिवार के सदस्यों को मारा-पीटा था। गाली गलौज करना तो उनके लिए आम बात है।

इधर हुसैनाबाद थानेदार जगन्नाथ धान का कहना है कि मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन चल रही है। जल्द ही संदेही गुनहगार पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इसे भी पढ़ें : प्रोग्राम देख लौट रही छात्रा की लूट ली आबरू… देखें

इसे भी पढ़ें : स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां

इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां

इसे भी पढ़ें : साल के आखिरी चंद्रग्रहण पर बचना होगा इस राशि वाले को

इसे भी पढ़ें : छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

Kohramlive : फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा, नजरें...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

Kohramlive : झारखंड के घने साल जंगलों के बीच...

सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…

Garhwa : गढ़वा से एक ऐसी घटना सामने आई...