spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP

Date:

spot_img
spot_img

Pakur (Jay) : पाकुड़ के स्टोन क्रशर में लूट कांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके पास से एक देसी कट्टा और 2650 रुपये कैश जब्त किये गये हैं। पाकुड़ पुलिस कप्तान एचपी जनार्दनन ने मीडिया को बताया कि बीते 27 अक्टूबर को महेशपुर थाना क्षेत्र के अमला घाटी गांव स्थित एक पत्थर क्रशर के दफ्तर में अपराधियों ने धावा बोल दिया था। चार नकाबपोश लुटेरों ने ऑफिस में रखे सवा लाख रुपये लूट लिए थे। लुटेरों को दबोचने के लिए पुलिस कप्तान ने एक टीम का गठन किया। महेशपुर एसडीपीओ नवनीत एंथनी हेंब्रम को टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और दो लुटेरों को धर लिया।

पुलिस ने पहले लिट्टीपाड़ा थाना इलाके के निपानिया गांव का रहने वाला श्यामलाल हांसदा उर्फ लेलहा उर्फ चटनी को पकड़ा। श्यामलाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजनी गांव का रहने वाला धीरेन मुर्मू को भी धरा गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक गमछा, एक फुल शर्ट, गमछा में लपेट कर रखा हुआ देसी कट्टा और 2650 रुपए कैश बरामद किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वारदात को अंजाम देने में कुल 5 लोग शामिल थे। श्यामलाल हांसदा के खिलाफ पाकुड़ के अलग-अलग थानों में कुल 9 मामले दर्ज हैं। अपराधियों ने घटना के पीछे के मास्टरमाइंड के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सुनें क्या बोले  पाकुड़ के पुलिस कप्तान एचपी जनार्दनन…

इसे भी पढ़ें : दुकान में आग लगाने की कोशिश का इल्जाम, जांच में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां

इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में चाचा को मार डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: