spot_img
spot_img
spot_img

Delhi : IRS अधिकारी की बेटी मा’री गई, चौंकाने वाले खुलासे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली(Delhi) के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल को झकझोर देने वाली एक वारदात हुई। सुबह माता-पिता जिम के लिये निकले। घर में अकेली उनकी इकलौती बेटी रह गई। माता-पिता जब जिम से लौटे तो घर में 22 साल की बेटी अचेत पड़ी मिली। जल्दबाजी में उसे अस्पताल(Delhi) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम पहुंची। आसपास के CCTV खंगाले गये। फुटेज में एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई।

आरोपी के सत्यापन की हो रही जांच(Delhi)

संदेही चेहरा इस परिवार का पूर्व घरेलू सहायक राहुल निकला। उसे अरेस्ट कर लिया गया। फुटेज में आरोपी को बैग के साथ बिल्डिंग में आते-जाते देखा गया। वह आस्था कुंज पार्क की ओर से कॉलोनी में दाखिल हुआ। वहीं, वारदात के बाद उसी रास्ते से निकल गया। पुलिस ने मीडिया को बताया किआरोपी को करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाला गया था। परिवार को उस पर हेराफेरी का शक था। आशंका है कि इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया है। राहुल मीणा राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुंडरोली गांव का रहनेवाला है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के शरीर पर संघर्ष के निशान थे। उसके चेहरे और छाती पर गहरी चोटें पाई गईं। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने क्रूरता के साथ वारदात को अंजाम दिया। उसने मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर हत्या की। उसने युवती के चेहरे व छाती को बुरी तरह नोच दिया। दरिंदगी की असली सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगी। पांच डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम कराया गया। जांच में युवती के शरीर पर संघर्ष के संकेत मिले। घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाये गये। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। मृतका ने हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी की थी। वहीं, UPSC की तैयारी कर रही थी।

IRS officer daughter murder Accused enter house at 6:39 AM and 41 minutes crossed all limits of brutality
Delhi murder case
IRS officer daughter murder Accused enter house at 6:39 AM and 41 minutes crossed all limits of brutality
Delhi murder case

इसे भी पढ़े :West Bengal : पश्चिम बंगाल में मतदान, कहीं-कहीं हिं’सा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े :Mobile : केवल 2 घंटे मोबाइल से दूर रहें, हासिल करें ये दिमागी ताकत…

इसे भी पढ़े :Gumla : मंडप का रिश्ता टूटा, पति की सहमति के बाद पत्नी प्रेमी संग चली गई…

इसे भी पढ़े :Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

इसे भी पढ़े :DGP Tadasha Mishra : पेपर लीक पर ‘फुलप्रूफ’ प्लान, क्या टास्क दे गई DGP… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल के पुत्र...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

Ranchi : झारखंड में मानसून समय पर पहुंच तो...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...