spot_img

Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : “बेटी चांदनी क्या तुम मेरी आखिरी इच्छा पूरी कर सकती हो। क्या ऐसा हो पाएगा। मेरी तमन्ना है कि मरने से पहले मैं तुझे दुल्हन के रूप में देखूं और मेरी आंखों के सामने तेरी मांग में एक चुटकी सिंदूर देख सकूं। यहीं मेरी आखिरी इच्छा हैं।” ICU में भर्ती मां की जुबां से निकले इन शब्दों ने चांदनी को झकझोर कर रख दिया। चांदनी ने यह बात अपने सारे नाते-रिश्तेदारों को बताई। इसके बाद तैयारी शुरू हुई। पहले से चांदनी का सुमित गौरव के साथ रिश्ता तय था। उसके होने वाला दूल्हा भी चांदनी के इस अनुरोध को टाल ना सका। वह भी राजी हो गया। अर्श हॉस्पीटल के ICU में ही होने वाले दूल्हे ने चांदनी की मांग भरी। दोनों ने मां का आशीर्वाद लिया। आमतौर पर ऐसा दृश्य फिल्मों में ही लोगों ने देखा होगा। पर आंखों के सामने यह जीवंत पल को देख वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू झलक आए। वहीं मां की आंखों के अंतिम छोर से बहते आंसू मानो बिटिया की विदाई के गवाह बने। कुछ ही देर बाद मां पूनम देवी ने सदा के लिए आंखें मूंद ली। यह सारी बातें चांदनी के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को बतायी। मां के दुनिया से रुखसत हो जाने के बाद चांदनी खूब रोई। पर उसका हाथ थामने वाला उसके आंसू पौछता रहा। उसके मुख से एक ही शब्द निकला कि तेरी मां का आशीर्वाद हम दोनों के साथ है। यह कारुणिक दृश्य गया जिले के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पीटल से उछलकर सामने आया है।

हुआ यूं कि गया के गुरारू प्रखंड के बाली गांव के रहने वाली पूनम अचानक बहुत बीमार पड़ गई। घर में बिटिया चांदनी  की शादी की तैयारी चल रही थी। मां की बिगड़ती हालत को देख खरमास को भी घर के लोग लांघ गये। वैसे परिवार के कुछ लोगों को मानना था कि खरमास इस परिवार की बाधा नहीं थी। इस वजह से सगाई से लेकर बिदाई तक की तारीख तय कर ली गई थी। ना जाने क्यों ICU में भर्ती मां को यह एहसास हुआ कि वह अपनी बिटिया की शादी नहीं देख पाएगी। उसने बेटी चांदनी से अपनी इच्छा जाहिर की और वह पूरी हो गई। चांदनी की इंगेजमेंट 26 दिसंबर को होने वाली थी। लेकिन मां की इच्छा पूरी करने के लिए उसने कल यानी रविवार को ICU में ही शादी कर ली। सलेमपुर गांव का रहनेवाला सुमित गौरव इंजीनियर है। वहीं सुमित के पिता विद्युत कुमार अंबेडकर भारतीय सेना से रिटायर्ड है।

इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…

इसे भी पढ़ें : घर के आंगन से बच्चे को उठा ले गया आदमखोर, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : बीवी को बोल साली पर हो गया फिदा, अब म*र मिटने को तैयार

इसे भी पढ़ें : रूठी पत्नी नहीं मानी, बीच चौराहे खुद को जलाया… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में नक्सलवाद की टिमटिमाती लौ बुतने पर, कुछ का चोला बदला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...