spot_img

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, सप्ताह के शुरू में मिलेगी गुड न्यूज…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए बदलाव और नये अवसर लेकर आयेगा। कुछ जातकों को करियर, कारोबार और धन के मामले में लाभ मिलेगा, तो कुछ को निवेश, स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। आइये जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष राशि

यह सप्ताह शुभ रहेगा। निजी समस्याओं का समाधान हो सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी और कारोबार में लाभ के योग हैं। आय बढ़ सकती है और अचानक धन लाभ भी संभव है। यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

उपाय: रोज हनुमान जी की पूजा करें और सिंदूर का तिलक लगाएं।

वृषभ राशि

सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी। पुराने मामलों का हल निकलेगा और यात्राओं से लाभ होगा। मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशी मिलेगी। उत्तरार्ध में नौकरी और कारोबार में बदलाव हो सकता है। निवेश और लेनदेन में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।

उपाय: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि

नये अवसर मिलेंगे। करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। नौकरी बदलने की योजना सफल हो सकती है। कारोबार में अच्छा लाभ और आय के नये स्रोत बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। रिश्तों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश चालीसा पढ़ें।

कर्क राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे। कारोबार में लाभ और पार्टनरशिप में सफलता के योग हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। यात्रा हो सकती है। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

उपाय: रोज शिव पूजा करें और शिव मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। धन, समय और ऊर्जा का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। जोखिम भरे निवेश से बचें। पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार और प्रेम संबंधों में तालमेल बनाये रखें।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या राशि

सप्ताह औसत रहेगा। आलस्य और अहंकार से बचें। काम टालने से नुकसान हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। निवेश से पहले सलाह लें। उत्तरार्ध में स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है। मजाक में भी किसी का अपमान न करें।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशि

सप्ताह की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। विरोधी समझौते की पहल कर सकते हैं। मध्य में अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार के बुजुर्ग या संतान की चिंता हो सकती है। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। विवाद से बचें।

उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा पढ़ें।

वृश्चिक राशि

सप्ताह सामान्य रहेगा। काम में रुकावट और मान-अपमान की स्थिति बन सकती है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे। रुके काम आगे बढ़ेंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि

सप्ताह गुडलक वाला रहेगा। शुरुआत में कुछ मुश्किलें आएंगी, लेकिन जल्द परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। नौकरी में सीनियर-जूनियर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

उपाय: केसर का तिलक लगाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी में तारीफ मिलेगी और कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। विदेश से जुड़े काम में लाभ के योग हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।

कुंभ राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में नये अवसर मिलेंगे। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय बढ़ेगी और अटका धन वापस मिल सकता है। कारोबार में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों की बाधायें दूर होंगी।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

सप्ताह औसत रहेगा। कर्ज, स्वास्थ्य और विरोधियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। अपनी योजनायें समय से पहले साझा न करें। कारोबार में जोखिम भरे निवेश से बचें। नौकरी में जिम्मेदारी बदल सकती है या ट्रांसफर हो सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

इसे भी पढ़ें :

आज 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

नेपाल में 800 मीटर ग्लेशियर टूटने का खौफनाक VIDEO वायरल…

Kohramlive : पहाड़ शांत था, बर्फ अपनी जगह जमी...

रांची में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात बवाल…

Ranchi : राजधानी रांची में लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली...

रांची में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 8 पॉजिटिव…

Ranchi : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

नेपाल में 800 मीटर ग्लेशियर टूटने का खौफनाक VIDEO वायरल…

Kohramlive : पहाड़ शांत था, बर्फ अपनी जगह जमी...

रांची में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात बवाल…

Ranchi : राजधानी रांची में लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली...

रांची में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 8 पॉजिटिव…

Ranchi : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों...