Kohramlive : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी। बड़ी बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपनी छोटी बहन के आशिक को नापंसद करती थी और उसे उससे दूर रहने के लिये बोला करती थी। छोटी बहन का आशिक सड़क पर खाने-पीने का सामान बेचा करता था। वहीं बड़ी बहन एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। छोटी बहन हमेशा इस ताक में लग गई कि कैसे वो अपनी बहन को सबक सिखा सके। उसे तंग-तबाह और बर्बाद कर दें। प्रतिशोध की ज्वाला मन में संयोजे वो एक रोज अपनी बड़ी बहन का मोबाइल खंगालने लगे। अचानक उसकी नजर एक अश्लील वीडियो पर जा अटकी। यह अंतरंग वीडियो उसकी बहन का ही था। छोटी बहन इस वीडियो को चुपके से चोरी कर ली। इसके बाद यह वीडियो अपने आशिक देवराज को सेंड कर दिया। इसके बाद दोनों ने बड़ी बहन से नाजायज वसूली का मन बनाया। बहन से 20 हजार रुपये की डिमांड कर दी। वहीं उसका अंतरंग वीडियो भी उसके वाट्सऐप पर भेज दिया। बड़ी बहन चौंक पड़ी। उसकी रातों की नींद उड़ गई। वह इस चिंता में डूब गई कि आखिर उसके मोबाइल से यह पर्सनल वीडियो अनजान तक कैसे पहुंच गया। तब उसके मन में यह ख्याल नहीं आया कि यह काम उसके किसी अपने का ही है। वह पास के साइबर थाना में चली गई।
पीड़िता ने इल्जाम लगाया कि एक अनजान नंबर से उसे कॉल कर 20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं, वर्ना उसका वीडियो वायरल कर देने की धमकी दिया जा रहा है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस की एक स्पेशल टीम टेक्निकल सेल की मदद से फोन करनेवाले तक पहुंच गई। देवराज पकड़ा गया। पूछताछ में वो टूट गयास और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पीड़िता की छोटी बहन उसकी प्रेमिका है। उसके कहने पर ही ऐसा किया। पीड़िता के छोटी बहन को भी दबोच लिया। उसने पुलिस ने कहा कि उसकी बड़ी बहन उसके देवराज को नापंसद करती थी। इस वजह से वो उसे सबक सिखाना चाहती थी। इस वजह से वो यह बड़ी गलती कर बैठी। यह मामला शाहदरा से उछलकर सामने आया है।
इसे भी पढ़ें : फातमा हॉस्पिटल में IT ने 60 घंटे की छापेमारी, 90 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज मिले
इसे भी पढ़ें :OMG!1500 किलो टमाटर से बना सैंटा… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :27 दिसंबर को होगा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :“करुणा सिंधु” में ग्रैंड सेलिब्रेशन, दान होगा 300 किलो सोना… देखें
इसे भी पढ़ें :इस गांव में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा… देखें वीडियो












