Belsand (Sitamarhi) : आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। हर कोई देश भक्ति के रंग में नजर आया। इसी दरम्यान एक सरकारी स्कूल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मधकौल उत्क्रमित उच्च विद्यालय का है। यह स्कूल बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में है। वायरल हुए इस वीडियो में स्कूल के ही एक क्लासरूम में एक बार डांसर के साथ कई लोग झूमते दिख रहे हैं। फूहड़ गानों पर ठुमके पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
जब हेडमास्टर शशी रंजन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गुजरे रविवार यानी 14 अगस्त को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही थी। इसी दरम्यान गांव के कुछ मनचले युवक स्कूल में घुस आये। नाइट गार्ड के साथ मिल कर यह कारनामा किया। जिस वक्त यह सब हुआ तब वह स्कूल में मौजूद नहीं थे।
स्कूल में बार डांसर के साथ डांस का वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने हेडमास्टर को तलब किया। 24 घंटों के भीतर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही मनचलों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई कराने का निर्देश दिया गया है। वायरल वीडियो की पुष्टि कोहरामलाइव नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : ब्रांडेड जूते, कपड़े के शौक ने बनाया बड़का फ्रॉड, देखिये क्या हुआ सुधाकर और पवन के साथ
इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में कोर्ट गेट के सामने मच गया तहलका… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो








