RANCHI : माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के निर्देश पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरूण कुमार राय, न्यायायुक्त, ऋषिकेश कुमार, प्रधान न्यायाधीष, कुटुंब न्यायालय, विनय कुमार लाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, मनोरंजन कुमार, प्रभारी सचिव, डालसा, दिग्विजय नाथ शुक्ल, निबंधक व्यवहार न्यायालय, एवं सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभु प्रसाद अग्रवाल, प्रशासनिक सचिव, पवन रंजन खत्री, न्यायिक कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी मौजूद थे। न्यायायुक्त अरुण कुमार राय ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ सबने पढ़ा।
कर्तव्यों और अधिकारों की दी गई जानकारी
रांची डालसा ने सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में भी छात्र-छात्राओं के बीच कार्यक्रम कर उन्हें जागरूक किया गया। उनके बीच संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा, रातू, तमाड़, ओरमांझी, अनगड़ा, सिल्ली, खेलारी एवं मांडर में लीगल-एड-क्लिनिक में भी कार्यक्रम हुआ। संविधान के बारे में बताते हुए कर्तव्यों और अधिकारों की जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…
इसे भी पढ़ें :JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :गुमला में माओवादियों ने थाना भवन को उड़ाया, पर्चा में लिखा…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)
इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो








