spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Gas Refilling दुकान में सिलेंडर फटा, महिला घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : लातेहार में Gas Refilling दुकान में सिलेंडर फट गया। इसमें एक महिला घायल हो गई। यह घटना घटी शहर के बाइपास चौक पर। यहां गैस रिफलिंग दुकान में एक छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद दुकानदार दिलीप प्रसाद गुप्ता ने सिलेंडर को दुकान के सामने सड़क पर फेंक दिया। रोड पर भी सिलेंडर जलता रहा। इसके बाद जोरदार विस्फोट के साथ सिलेंडर दो टुकड़ों में बंट गया।

दो टुकड़ों में फट गया  Gas सिलेंडर

गैस सिलेंडर के दो टुकड़े में फटने के बाद एक टुकड़ा रिफलिंग करने वाले की दुकान के बंद शटर को तोड़ते हुए दुकान के अंदर तेज गति से घुस गया। दूसरा टुकड़ा सड़क के किनारे स्थित एक निजी क्लिनिक में घुस गया। क्लिनिक में इलाज कराने आई एक महिला को वह टुकड़ा लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह गांव की पूजा देवी है, जिन्हें घटना में कमर पर चोट लगी है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

महिला को रिम्स रांची रेफर किया गया

घायल महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चौक के पास थोड़ी देर के ले जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस दल घटना स्थल पहुंची और घटना का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें : चुनाव के बीच नल-जल योजना के ठेकेदारों पर IT Raid

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...