BOKARO : बोकारो के सेक्टर-4 में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से करीब 2 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। ATM कार्ड क्लोन कर कई लोगों के रुपये निकाले गए हैं। हर एक के एटीएम से करीब 50 हजार रुपये की निकासी हुई है। इसे लेकर पीड़ितों ने एचडीएफसी बैंक में हंगामा किया।
अचानक राशि निकासी का आया मेसेज
जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार को पीड़ितों के खातों से निकासी की गई है। पीड़ितों ने बताया कि सेक्टर 4 स्थित एचडीएफसी बैंक से सटे एटीएम में जैसे ही पैसे निकासी को लेकर लोग अपना एटीएम डाल रहे थे, उसके थोड़े समय बाद उनके मोबाइल पर निकासी की गई राशि का मैसेज आने लगा। ऐसे में लोग हैरत में पड़ गए कि आखिर उन्होंने इतना अमाउंट निकाला ही नहीं फिर मैसेज कैसे आ गया। सोमवार को पीड़ित बैंक पहुंचे, तो बैंक मैनेजर मौके से गायब थे। एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जांच के बाद सब पता चल जाएगा कि आखिर मामला क्या है और कौन है जो पीड़ितों को लाखों का चूना लगाया है।
इसे भी पढ़ें :वज्रपात ने तोड़ी किसान की कमर, 5 मवेशी मरे
इसे भी पढ़ें :सास, ससुर और बहू को बेरहमी से काट डाला, हत्या की वजह सुन पुलिस हैरान
इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के सैंकड़ों लोग, इसका कर रहे विरोध
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग
इसे भी पढ़ें :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल








