JAMTARA : जामताड़ा में शुक्रवार को साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में छापामारी कर 14 लाख 3 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के घर से 8 मोबाइल, 18 सिम कार्ड, 4 पासबुक और 4 ATM कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपी कलीम अंसारी फिलहाल फरार है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की एक वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ कलीम अंसारी ने ठगी की है। इसके बाद जामताड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
Read more:गर्भवती महिलाओं को भी लग सकेगा कोरोना टीका
राजस्थान के एक व्यक्ति के खाते से उड़ाए थे 95 हजार रुपये
दुमका DIG सुदर्शन मंडल ने बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के कलीम अंसारी नामक साइबर अपराधी ने राजस्थान के एक व्यक्ति के खाते से 95,000 रुपए उड़ा लिए थे। इसकी सूचना राजस्थान पुलिस ने जामताड़ा पुलिस को दी थी।
Read more:90 महिलाओं को कोरोना योद्धा बनाने के लिए दी जा रही कारगर ट्रेनिंग
स्पेशल टीम का किया गया था गठन
सूचना मिलते ही स्पेशल टीम का गठन कर पिंडारी गांव के कलीम अंसारी के घर पर छापेमारी की गई। कलीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसी गांव में विकास मंडल को अंसारी को भागने में सहायता देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।






