spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

90 महिलाओं को कोरोना योद्धा बनाने के लिए दी जा रही कारगर ट्रेनिंग

Date:

spot_img
spot_img
  • संभावित तीसरी लहर से ग्रामीणों को बचाने का संकल्‍प करना है पूरा, सुरक्षा कवच की निभानी है भूमिका

RANCHI : पाकुड़ की रहनेवाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रश्मि टोप्पो कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से जंग और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कवच के रूप में खुद को तैयार कर रही हैं। रश्मि कहती हैं सरकार तीसरी लहर से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने का लक्ष्य को पूरा करना हमारा संकल्प है। संकटकाल में मानव सेवा से बढकर और कुछ नहीं। सिमडेगा स्थित बानो की एएनएम अंजना उरावं समेत करीब 90 महिलाएं खुद को कोरोना योद्धा के रूप में तैयार करने के लिए ट्रेनिंग ले रहीं है।

Read more:झारखंड का मोस्‍ट वांटेड पंजाब से धराया !

 झारखंड सरकार, प्रेझा फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ की पहल पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

झारखंड सरकार, प्रेझा फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ की पहल पर यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया दीदी, आशा दीदी को दिया जा रहा है। ये सभी झारखंड के दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवा बहाल रखने के लिए काम कर रहे हैं। प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज चान्हो, गुमला एवं चाईबासा में 15 दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण में 90 प्रशिक्षुओं को भारतीय सैन्य सेवा के रिटायर्ड डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में एनाटॉमी, संक्रमण नियंत्रण, महामारी विज्ञान, टीकाकरण, ऑक्सीजन प्रशासन, इंजेक्शन, कीटाणुशोधन, नर्सिंग प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी, प्राथमिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

Read more:झाड़ी में छिपकर बैठे थे एसडीपीओ, अवैध बालू लदे वाहनों को ऐसे पकड़ा

कोरोना से लड़ना है तो जानकारी, तकनीक और तरीक़ा जानना जरूरी

राज्य सरकार का मानना है कि प्रशिक्षण में नयी तकनीक और तरीक़ों के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी जाए, क्योंकि कोरोना से लड़ना है तो जानकारी, तकनीक और तरीक़ा जानना जरूरी है। तभी लोगों को कोरोना से बचाया जा सकेगा। सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी विशेषज्ञों की कमी के कारण इस पाठ्यक्रम को स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रशिक्षण में सारी बारीकियों से स्वास्थ्यकर्मियों को अवगत कराया जा रहा है और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना के खिलाफ जंग के लिए खुद को तैयार कर रहें हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए महामारी विज्ञान पर यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय बहुत ही गहन है। स्वास्थ्यकर्मियों को बीमारियों की निगरानी और पहचान से अवगत कराया जा रहा है। घर-घर सर्वेक्षण, कोरोना अनुरूप व्यवहार, जैव चिकित्सा, अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ संक्रमण नियंत्रण पर भी जानकारी दी जा रही है।‘

Read more:मेरी बददुआ लगेगी तुझे, देखें वीडियो …

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...