Chhattisgarh: एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है की एक CRPF जवान ने अपने ही चार साथियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें चारों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मराईगुडा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पर हुई इस फायरिंग में 3 जवान घायल भी हुए हैं। घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को हुई है। यह घटना 50 बटालियन कैंप की है। आनन –फानन में घायल जवानों को इलाज के लिए तेलंगाना के भद्राचलम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में मारे गए जवानों में दो बिहार और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। बिहार के जवानों का नाम धांजी और राजमणि बताया जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल के जवान का नाम राजीब मंडल बताया जा रहा है। वहीं,चौथे जवान का नाम धर्मेंद्र था, लेकिन वह कहां का रहने वाला था यह पता नहीं चल सका है। घायल जवानों के नाम धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा बताए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.15 बजे जवान रितेश ने विवाद के बाद अपनी एके—47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल आरोपी जवान रितेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
\
मामले की छानबीन हो रही है
सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों इलाज चल रहा है।
Chhattisgarh: Four jawans of CRPF 50 Bn killed and 3 injured in a case of fratricide in a CRPF camp in Maraiguda Police station limits of Sukma. A jawan had opened fire at the camp. pic.twitter.com/4ZF64RCNKM
— ANI (@ANI) November 8, 2021
CM बघेल ने जताया दुख
वही, इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं।— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 8, 2021
इसे भी पढ़ें :विक्की कौशल और कटरीना कैफ की हुई रोका सेरेमनी, ऐसा था आयोजन
इसे भी पढ़ें : कल नहाए-खाए से होगी छठ महापर्व की शुरुआत,नोट कर लें पूजन सामग्री लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर नहीं छोड़ा तो पुलिस के साथ कर दिया…
इसे भी पढ़ें : T-20 World Cup : ऐसे टूटा साउथ अफ्रीका का सपना टूटा
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)






