spot_img
spot_img

बेखौफ छुट्टा घूम रहा है कई चेहरे का नक्‍शा बदल देने वाला गुनहगार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (Pawan Thakur) : वर्चस्‍व और अपने नाम का खौफ पैदा करने के नाम पर कई लोगों का माथा फोड़ने और एक बुलेट जला देने वाले लोगों का अबतक पुलिस कुछ भी बिगाड़ नहीं पाई है। बबलू चौधरी का तो मारकर एक हाथ और कंधे की दो ह‍ड्डी तक तोड़ दी गई। लहूलुहान होकर मेडिका अस्‍पताल पहुंचे भतीजा की हालत पहले से बेहतर जरूर है, पर वह अब भी बहुत डरा-सहमा हुआ है। बीते साल की आखिरी रात यानी 31 दिसंबर को बीच रोड पर कुछ लोग खा-पीकर, डांस कर रहे थे। उस रात आयुष अपने एक रेंटर को उसके घर छोड़ने जा रहा था। उसका बुलेट किसी से सट गया। इसी बात पर बहसा-बहसी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि आयुष और उसके कुछ साथी को मारकर लहूलुहान कर दिया गया।

दूसरे दिन अपने बेटे आयुष की गलती पूछने गये पिता राजन चौधरी और चाचा बबलू एवं अन्‍य कुछ लोगों को भी मारकर चेहरा बिगाड़ दिया गया। वहीं उन्‍हें दुरदुरा कर भगा दिया गया। हमलावरों के मुखिया के रूप में विक्‍की जायसवाल उर्फ विक्‍की कबाड़ी का नाम पुलिस फाइल में दर्ज है। इल्‍जाम है कि विक्‍की के ताल्‍लुकात शहर के कई छोटे-बड़े अपराधियों के साथ है। एक विधायक का हाथ भी उसके सिर पर है। उसे किसी का खौफ नहीं। जख्‍मी बबलू चौधरी का कहना है बेखौफ छुट्टा घूमते विक्‍की कबाड़ी को स्‍थानीय पुलिस पकड़ने में घबराती है। उसके खिलाफ शहर के दो थानों में नेम्‍ड एफआईआर दर्ज है।

इसे भी पढ़ें :सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया में ब्लास्ट,16 लोगों की दर्दनाक मौत…

इसे भी पढ़ें :अगली बार पकड़े गये तो…

इसे भी पढ़ें :नर्सिंग होम में 25 फ़ीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए रहेंगे सुरक्षित: डीसी

इसे भी पढ़ें :सीएम चन्नी के घर कोरोना की इंट्री, परिवार के तीन सदस्य मिले पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें :PLFI के लिए लेने आया था लेवी, पुलिस ने क्या किया… देखिये

इसे भी पढ़ें :शराब की बड़ी खेप खपाने वाले थे रांची में, पुलिस ने ऐसे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...