चार मैचों की सीरीज का अभ्यास 2 फरवरी से होना है शुरू
कोहराम लाइव डेस्क : इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चेन्नई पहुंचने के बाद शहर के एक होटल में क्वारंटाइन हो गए हैं। पांच फरवरी से शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम का अभ्यास सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले बेन स्टोक्स उन खिलाड़ियों के साथ चेन्नई पहुंचे जो श्रीलंका सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।
स्टोक्स ने ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ‘क्वारंटाइन का पहला दिन, क्वारंटाइन में कई दिन गुजारने हैं, मुझे हर रोज अपना बिस्तर खुद ही तैयार करना होगा, लेकिन यह करना ही होगाफ। अगले पांच दिन यही करना होगा।’
इसे भी पढ़ें : बेहद रोमांचक होंगे मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी के नॉकआउट मैच
इस 29 साल के खिलाड़ी ने क्वारंटाइन के अगले पांच दिनों के कार्यक्रम के बारे में भी बताया है। इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों के बुधवार को यहां पहुंचने की उम्मीद है।
श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतना बड़ी कामयाबी
जैसा कि पता है, भारत दौरे से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 6 विकेट से मात दे दी। इंग्लैंड ने इसी के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज जीत के हीरो कप्तान जो रूट रहे, जिन्होंने दो टेस्ट मैचों में 106.50 की बेहतरीन औसत से कुल 426 रन बनाए, जिसमें दो बड़े शतक शामिल रहे। भारत दौरे से पहले इंग्लैंड के लिए श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतना बहुत बड़ी कामयाबी है।
इसे भी पढ़ें : JEE Main के Application Form में सुधार के लिए कल खोली जाएगी Correction Window








