Madhepura : रात के अंधेरे में अपनी कथित माशूका से मिलने गए दिवाने को गोली मार दी गयी। लगभग 25 साल के छोटू साह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने से पहले वह बार-बार अपनी माशूका को पुकार रहा था। प्यार के दुश्मन बने जालिमों का दिल नहीं पसीजा और उसकी जान ले ली। इल्जाम है कि छोटू को लड़की के घरवालों ने ही दौड़ा कर मारा। वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि छोटू अपने अन्य दो दोस्तों के साथ घर के अंदर घुस आया था। उनकी नियत ठीक नहीं थी। वह सो रही लड़की का पायल खोल रहा था, तभी घर के लोग जाग गए और तीनों को दौड़ाया। पकड़े गए दो लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वहीं, पुलिस का कहना है कि कोई नहीं पकड़ा गया। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है… पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात मधेपुरा के मुरलीगंज थाना के वार्ड 14 की है। मारे गए छोटू के एक दोस्त ने बताया कि सोमवार की शाम छोटू अपने घर से बाइक से निकला था। वह यह बोल कर निकला कि वह अपने जीजा के यहां भिरखी में रामनवमी का मेला देखने जा रहा है। लेकिन वह कहीं और चला गया। बाद में उसके मारे जाने की खबर आयी। छोटू की डेड बॉडी उसकी प्रेमिका के घर से कुछ ही दूरी पर मिली।

इसे भी पढ़ें :पॉलिटिशियन के घर बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद मर गई बेटी, जानिये कैसे
इसे भी पढ़ें :Big Accident in Deoghar : त्रिकुट पहाड़ पर रोप-वे का तार टूटा, कई यात्री फंसे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :व्यवसायी का पूरा परिवार डरा सहमा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :अनवरत चलती रहे रामनवमी की परंपरा : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों के 9760 पदों पर निकली बम्पर वैकन्सी, जान लें जरूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें :बेटी को विदा करने से पहलेे उठी बाप की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव
इसे भी पढ़ें :खुशखबरी ! 14 करोड़ Senior Citizens के लिए रेलवे करने जा रहा यह काम
इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों










