Palamu : पलामू(Palamu) के रामगढ़ थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात हो गई। हुटार इलाके में प्रज्ञा केंद्र संचालक शमा परवीन और उनके पति इसराफील को लूट का विरोध करना महंगा पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में शमा परवीन के पैर में गोली लगी, जबकि इसराफील के कान के पास से गोली छूते हुये निकल गई। दोनों को गंभीर हालत में बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(Palamu) में भर्ती कराया गया है।
Palamu में दिनदहाड़े लूट की वारदात
घटना के वक्त दंपती बाइक से हुटार जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूट की कोशिश की। विरोध होते ही 3-4 राउंड फायरिंग कर दी गई। बदमाश करीब 3 लाख रुपए से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। थानेदार ओमप्रकाश शाह ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
इसे भी पढ़े :UP : हजारों लोग सड़कों पर, पुलिस जीप फूंकी, भारी ब’वाल…
इसे भी पढ़े :UP News : भगवान किसी को न दे ऐसा मामा, रूह कंपा देगी ये खबर…
इसे भी पढ़े :तमाड़ में उतरी शिव बारात, मेले ने बढ़ाई रौनक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :वकील की ह’त्या करने वाले बदमाश का ए’न’काउंटर…
इसे भी पढ़े :‘आशा ताई’ की विदाई पर रो पड़ा देश, दादर में कल होगा अंतिम संस्कार…












