spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘आशा ताई’ की विदाई पर रो पड़ा देश, दादर में कल होगा अंतिम संस्कार…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : आज संगीत की दुनिया में एक गहरा सन्नाटा है, हर दिल भारी है और हर आंख नम। आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। बीते रविवार दोपहर 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई में उनके घर पर फिल्मी दुनिया के दिग्गज, संगीत जगत की हस्तियां और चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई ‘आशा ताई’ को आखिरी बार देखने पहुंच रहा है। शाहरुख खान, आमिर खान, सोनू निगम, श्रेया घोषाल से लेकर सिनेमा और संगीत की तमाम हस्तियां भावुक होकर श्रद्धांजलि दे रही हैं। अंतिम दर्शन के लिये पहुंचे जैकी श्रॉफ, शबाना आज़मी, जावेद अख्तर, विद्या बालन हर चेहरा बस एक ही बात कह रहा था, “यह कमी कभी पूरी नहीं होगी…” सलमान खान ने भावुक पोस्ट में लिखा कि “भारतीय संगीत के लिये बहुत बड़ी क्षति, ऐसी आवाज जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता…” महाराष्ट के CM देवेंद्र फडणवीस भी उनके घर पहुंचे और परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि दी। सनी देओल, हरिहरन ने भी अपने-अपने अंदाज में आशा ताई को याद किया। वहीं, आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, अनुष्का शर्मा, चिरंजीवी ने भी शोक व्यक्त किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कल शाम 4 बजे आशा ताई को अंतिम विदाई दी जायेगी। दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार होगा।

मोनी दा के जेहन में अब भी जिंदा है आशा ताई

झारखंड के प्रसिद्ध एवं जाने-माने कार्टूनिस्ट मोनी दा ने बताया कि 1998 में आशा ताई एक प्रोग्राम में रांची आई थीं। तब उनसे मुलाकात हुई थी। मोनी दा ने आशा ताई की तस्वीरों बना उन्हें भेंट की थी। वो पल आज भी उनकी यादों और जेहन में जिंदा है। मोनी दा ने कहा कि आशा ताई चली गईं, लेकिन उनके गीत हर महफिल में गूंजेंगे। हर दिल को छूते रहेंगे।

‘आशा ताई’ की विदाई पर रो पड़ा देश, दादर में कल होगा अंतिम संस्कार…
 
इसे भी पढ़ें :

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: