spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वकील की ह’त्या करने वाले बदमाश का ए’न’काउंटर…

Date:

spot_img
spot_img

UP : मिर्जापुर में सुबह टहलकर लौट रहे एक जाने-माने वकील राजीव सिंह उर्फ रिंकू को सरेआम सीने में गोली मार दी गई। कटरा कोतवाली क्षेत्र की सद्भावना नगर कॉलोनी में लगभग 49 साल के राजीव सिंह उर्फ रिंकू रोज की तरह सुबह टहलकर लौट रहे थे तभी, बदमाश राजेंद्र सोनकर बाइक से आया और सीने में सटा कर गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह जमीन पर गिर पड़े। परिजन और साथी उन्हें अस्पताल ले गये। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। उसे खोज निकालने के लिये पुलिस की 5 टीमें लगाई गई। रात 10.15 बजे के करीब कटरा क्षेत्र की पहाड़ी (PAC परिसर के पीछे) पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 हथियार बरामद किये। उसपर पहले से 6 केस दर्ज है। इस कांड में शामिल एक अन्य बदमाश की जोर-शोर से खोज हो रही है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी और अधिवक्ता एक ही गांव के थे। पहले से आपसी विवाद चल रहा था। जिसने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। हत्या की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रशासन से धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। हालात को संभालने के लिये भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मारे गये अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की पत्नी प्रतिभा सिंह, बेटे ओम और सार्थक का रो-रोकर बुरा हाल है। देउरी गांव में मातम छाया हुआ है।

इसे भी पढ़ें :

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: