spot_img

अच्‍छा बेटा नहीं बन सके, सॉरी पापा…सुनें ऑडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दवा कारोबारी राजगढ़िया का ऑडियो हुआ वायरल  

Ranchi : पापा, आई एम सॉरी, हम आपका सारा इज्‍जत खत्‍म कर दिये। आज डॉ देबुका का न्‍यूज देखे हम पेपर में। पापा बस हम आपको इतना ही कहेंगे, यह ब्‍लेम झूठा है। सर, 40 लाख रुपया इंटरेस्‍ट में दिये थे। वह इंटरेस्‍ट भी ले रहे थे। मैंने उनको 30 लाख रुपया वापस भी कर दिया है। केवल 10 लाख रुपया बाकी है। इसका सारा प्रुफ मेरे व्‍हाट्सअप में है। केवल 10 लाख रुपये का इंटरेस्‍ट बाकी है। उनको हर महीने इंटरेस्‍ट दे रहे थे, फिर भी वह ऐसा कर दिये। मेरा थोड़ा सा समय क्‍या खराब हुआ, लोग मेरे साथ खराब हो गये। जबतक मेरा समय था, सब साथ थे। एटीएम की तरह मुझे यूज किया लोगों ने। हम अच्‍छा बेटा नहीं बन सके, सॉरी पापा। रांची के बड़े दवा कारोबारी अश्विनी राजगढ़िया द्वारा खुदकुशी करने की हुई कोशिश की खबर उछलने के बाद एक ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। दावा है कि यह ऑडियो अश्विनी राजगढ़िया ने अपने पिता को भेजा है। हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि कोहराम लाइव नहीं करता। वहीं दूसरी ओर यह खबर सामने आई है कि शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश देबुका से 40 लाख रुपये की ठगी की गई है। डॉ देबुका को तुपुदाना इलाके में जमीन दिलाने की बात कही गई थी। जमीन खरीद-बिक्री को लेकर एग्रीमेंट भी हुआ है। डॉ देबुका को न जमीन मिली, न पैसे वापस मिले। डॉ देबुका के बयान पर दवा कारोबारी अश्विनी राजगढ़िया के खिलाफ लालपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। य‍ह प्राथमिकी भादवि की धारा 406 और 420 के तहत दर्ज की गई है। लालपुर इंस्‍पेक्‍टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्‍पेक्‍टर मजीद आलम को बनाया गया है। अबतक अश्विनी राजगढ़िया से किसी तरह की पूछताछ तक नहीं की गई है। अश्विनी राजगढ़िया के बारे में कई चौकाने वाली जानकारी लगातार सामने आ रही है। पुलिस हर बिंदू पर तहकीकात कर रही है। वहीं डॉ देबुका से एक अन्‍य व्‍यक्ति राजेश कसेरा ने भी जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी की है।

अश्विनी राजगढ़िया
अश्विनी राजगढ़िया

Read More : नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :  BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...