पलामू : मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के सुदना में सतबरवा के सीओ युगेश्वर सिंह के बेटे सुधीर कुमार सिंह (26) ने फांसी लगा सुसाइड कर ली। वह रांची में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले ही मेदिनीनगर आया था। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। वह अकेले घर पर था। इसी दौरान उसने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। गुरुवार की शाम को परिजनों ने उसे फोन किया, मगर उसने फोन नहीं उठाया। परिजन सोचे कहीं होगा, बाद में बात कर लेंगे। मगर उसके बाद कई बार फोन करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद परिजनों को संदेह होने लगा। दूसरे दिन भी जब उसने फोन नहीं उठाया तो परिजन मेदिनीपुर गांव से वहां पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उसने होश उड़ गए। सुधीर पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया।
Read More : झारखंड ने दो और पत्रकारों को खोया, मृत्युंजय श्रीवास्तव और अतुल वर्मा का निधन
सीओ युगेश्वर सिंह सतबरवा में ड्यूटी के बाद लातेहार जिला के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव चले जाते थे। उनका पूरा परिवार वहीं रहता है। वहीं, डाल्टेनगंज स्थित सुदना वार्ड संख्या 10 में शम्भू गेट-ग्रिल के पीछे गली में बना उनका मकान फिलहाल खाली था। उसी घर में सुधीर ने सुसाइड किया। वह पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था।
Read More : #BJP विधायक का दावा, गोमूत्र से भागेगा कोरोना, देखिए इनके नुस्खे
जेलहाता में सुधीर की बहन का घर है। रांची से जाने के बाद वह अपनी बहन के घर पहुंचा था और वहीं से घर की चाबी ली थी। परिजनों के अनुसार वह काफी भावुक प्रवृति का था। किसी लड़की के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसी के चक्कर में उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Read More : कोरोना के बीच राहत की खबर, DRDO की इस दवा से जल्द रिकवर हो रहें मरीज






