कोहराम लाइव डेस्क : हम सभी जानते हैं कि ओरल हेल्थ यानी मुंह की स्वच्छता और सफाई हमारी सेहत का एक अहम हिस्सा है। क्या आप जानते हैं कि मुंह को ठीक ढंग से साफ न करने की वजह से आपको हृदय रोग भी हो सकता है। इसलिए अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो मुंह की सफाई भी बेहद जरूरी है। यदि सही तरीके से सही समय पर हम नियमित ब्रश करेंगे, तो ओरल यानी मुख संबंधी परेशानियां दूर रहेंगी।
ब्रश करने के फायदे
- सही तरीके से ब्रश करने पर दांतों में प्लाक की समस्या नहीं होती।
- दांतों में कैविटी को होने से रोका जा सकता है।
- मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
- ओरल कैंसर का जोखिम भी कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : सेहत को Sound बनाता है Red Banana, जानें कैसे
कितनी देर तक करें ब्रश
अमेरिकन डेंटल एसोसिसएशन की मानें तो हर व्यक्ति को रोजाना दिन में 2 बार ब्रश करना चाहिए और हर बार 2 मिनट से ज्यादा दांतों को साफ नहीं करना चाहिए। अगर आप 2 मिनट से कम समय लेते हैं तो दांतों में जमा प्लाक को हटा नहीं पाएंगे। 2009 की एक स्टडी की मानें तो ज्यादातर लोग ब्रश करने में सिर्फ 45 सेकंड का समय लेते हैं। लंबे समय तक दांतों को रगड़ने से दांतों का इनैमल खराब हो जाता है।
सॉफ्ट टूथब्रश का करें यूज
अपने दांतों को साफ करने के लिए आपको सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत हार्ड ब्रिसल्स वाले ब्रश की वजह से न सिर्फ दांतों का इनैमल क्षतिग्रस्त हो जाता है,बल्कि मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसलिए अगर ब्रश के ब्रिसल्स खराब होने लगें तो उन्हें तुरंत रिप्लेस कर देना चाहिए।
सही फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल
आपको ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें फ्लोराइड की सही मात्रा हो। वयस्कों के टूथपेस्ट में 1350 पीपीएम फ्लोराइड होना चाहिए तो वहीं 6 साल से कम उम्र के बच्चे के टूथपेस्ट में 1000 पीपीएम फ्लोराइड होना चाहिए। 3 से 6 साल के बच्चों को मटर के दाने के बराबर टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : नाक बंद हो तो करें ये उपाय, मिलेगी राहत






