kohramlive desk : IPL 2022 में कोराना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। मुंबई में बायो सुरक्षित बबल में खेले जा रहे लीग के 15वें सीजन में इससे बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है। आईपीएल की ओर से शुक्रवार 15 अप्रैल को जारी एक बयान के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है और दिल्ली की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।
कल दिल्ली कैपटिल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला
दिल्ली कैपटिल्स की टीम शनिवार को अपने छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। हालांकि, उस मैच पर इसका फिलहाल कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। वैसे भी इस बार आईपीएल में कोरोना संक्रमण की स्थिति में मैचों के आयोजन को लेकर नियमों में बदलाव किए थे। नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी टीम में कोरोना संक्रमण के मामले आते हैं और इसके कारण वह 12 खिलाड़ियों के साथ मैच के लिए तैयार नहीं हो पाती है, तो उस स्थिति में मैच को स्थगित कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करना है डाउनलोड
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 660 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की होगी बहाली, जानें कैस करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन, 44,900 से अधिक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजना के बदले नियम, शुरू करने के पहले जान लें परिवर्तन
इसे भी पढ़ें : Cyber सेना की तैयारी में जुटा चीन, भारत के लिए सतर्कता जरूरी
इसे भी पढ़ें : Google ने जारी किया ‘स्विच टू एंड्रॉइड’ ऐप, आसानी से होगा…
इसे भी पढ़ें : PNB में बिना कार्ड यूज के एटीएम से निकाल सकते हैं पैसे, जानें कैसे






