प्रखंड, अनुमंडल और जिला अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से करें लैस- सीएम
रांची : झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.3 फीसदी और मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत पहुंच गयी है। चार चरण में वैक्सीन उपलब्ध कराने की योजना है। सीएम की स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई है। फिलहाल राज्य में संक्रमण के कुल 109332 मामले हैं, जिनमें एक्टिव मामले 1965 हैं। एक्टिव मामलों की दर 1.79 प्रतिशत है। समीक्षा बैठक में सीएम ने राज्य के सभी प्रखंड, अनुमंडल औऱ जिला अस्पतालों को 24 घंटे सेवा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्देश दिया है। कहा कि राज्यवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस व्यवस्था करने को प्राथमिकता देनी है।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका, FEVI KWIK से चिपका दी दुल्हन की आंखें, जमकर कूटा भी
स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता का सही उपयोग करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य से टीबी जैसे रोग का समूल नाश नहीं कर सके। करीब एक लाख कर्मचारी स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के लिए काम कर रहे हैं। उनकी क्षमता का सही उपयोग करें। राज्य के लोगों को बेहतर सुविधा दें। खुद के कार्यों से उनमें भरोसा जगाएं।
इसे भी पढ़ें : दूल्हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा
एएनएम, जेएनएम के लिए युवक भी आगे आएं
सीएम ने कहा कि एएनएम और जेएनएम के लिए युवक भी आगे आएं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करे। सिर्फ महिलाएं ही इस क्षेत्र में हैं। इसकी पढ़ाई युवाओं को भी करनी चाहिए। युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी यह प्रयास सफल होगा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए ऐसे युवक वरदान साबित होंगे।
सेल और एमजीएम अस्पताल को करें दुरुस्त
जमशेदपुर स्थित एमजीएम और बोकारो स्थित सेल के अस्पताल को दुरुस्त करने की दिशा में कार्य करने का भी निर्देश सीएम ने दिया। कहा कि एमजीएम अस्पताल के बेड, फर्श समेत अन्य जरूरी चीजों को बदल कर नया स्वरूप प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा






