रांची : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गुरुवार को राज्य में 1882 नए मरीज मिले। जिसमें राजधानी रांची से अकेले 858 संक्रमित मिले। हर सेक्टर में कोरोना विस्फोट हो रहा है। डॉक्टर से लेकर सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी तक संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सचिवालय में कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ 49 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमे की बात करें तो राजधानी रांची के सदर अस्पताल के 7 डॉक्टर समेत 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं रिम्स के डेंटल विभाग में 4 छात्र संक्रमित मिले हैं।
इसे भी पढ़ें : “जो ना कभी कॉलेज गया वो अच्छा नंबर लाया है…बिहार बोर्ड पगलाया है” गाना खूब हो रहा वायरल
रांची में अब तक कुल 38795 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 34411 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं सक्रिय केसों की संख्या 4108 है। पूरे राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 9249 पहुंच गई है। गुरुवार को 7 मरीजों ने दम तोड़ा और 498 मरीजों ने कोरोना को मात दिया। पूरे राज्य में 132790 मरीज पॉजिटिव हो चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से 122383 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
किस विभाग में मिले कितने संक्रमित
- कार्मिक विभाग : 2 कोरोना पॉजिटिव, 4 सस्पेक्टेड
- खाद्य आपूर्ति विभाग : 2 कोरोना पॉजिटिव
- गृह विभाग : 5 कोरोना पॉजिटिव, 7 सस्पेक्टेड
- पर्यटन विभाग : 4 कोरोना पॉजिटिव, 7 सस्पेक्टेड
- ग्रामीण विभाग : 7 सस्पेक्टेड
- ऊर्जा विभाग : 1 सस्पेक्टेड
- वन विभाग : 2 कोरोना पॉजिटिव
- पेयजल विभाग : 9 कोरोना पॉजिटिव, 8 सस्पेक्टेड
- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा : 5 कोरोना पॉजिटिव, 1 सस्पेक्टेड
- माध्यमिक शिक्षा : 1 कोरोना पॉजिटिव, 2 सस्पेक्टेड
- योजना विभाग : 4 कोरोना पॉजिटिव, 4 सस्पेक्टेड
- पंचायती राज विभाग : 4 सस्पेक्टेड
- पशुपालन विभाग : 1 कोरोना पॉजिटिव
- खनन विभाग : 2 कोरोना पॉजिटिव, 7 सस्पेक्टेड
- स्वास्थ्य विभाग : 7 कोरोना पॉजिटिव
- विजिलेंस विभाग : 1कोरोना पॉजिटिव, 3 सस्पेक्टेड
- जी पी एफ : 1 कोरोना पॉजिटिव
- वित्त अंकेक्षण विभाग : 1 कोरोना पॉजिटिव
- नगर विकास विभाग : 1 कोरोना पॉजिटिव
- परिवहन विभाग : 1 कोरोना पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें :रांची के #SadarHospital में #CoronaBlast, 7 डॉक्टर सहित 10 संक्रमित






