रांची : झारखंड में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा हैं। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में रांची का सदर अस्पताल भी कोरोना की चपेट में आ गया है। सदर अस्पताल के 7 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। वहीँ कोरोना सैंपल लेने वाले 3 स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो गए हैं।अस्पताल में मिलने वाले कई सेवाओं पर ग्रहण लग गया हैं । संक्रमण प्रभावित इलाकों का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन के बाद ओपीडी खुलने की उम्मीद है। बरहाल इमरजेंसी विभाग सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :चारा घोटाला मामले में लालू यादव को नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 16 अप्रैल को
इसे भी पढ़ें :एंबुलेंस के अंदर मरीज की जगह मिला 100 पेटी शराब, तस्कर गिरफ्तार












