spot_img
spot_img
spot_img

Corona@Jharkhand : 24 घंटे में 3992 संक्रमित, 50 मौत, सीएम का बेटा पॉजिटिव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में Corona की दूसरी लहर का कहर जारी है। लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण आम से लेकर खास किसी को भी नहीं छोड़ रहा। राज्‍यपाल के बाद सीएम हेमंत सोरेन के घर में भी संक्रमण पहुंच चुका है। सीएम के बड़े बेटे नितिन सोरेन भी Corona संक्रमित हो गए हैं। सैंपल जांच रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए हैं। नितिन भी होम आइसोलेशन में है। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में छोटे-बड़े और बुजुर्ग सभी संक्रमित हो रहे हैं। यह काफी चिंताजनक है। ऐसे में व्यक्तिगत रूप से सावधानियां बरतनी काफी जरूरी है।

Read More : कोई माई-बाप नहीं, Self Lockdown और Home Isolation को लेकर कल गोलबंद होंगे कई संगठन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सेवा सदन के बाद रिम्‍स में भी ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। रिम्‍स में ई-ओपीडी की शुरुआत की गई है। वहीं सचिवालय संघ ने 5 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। शास्‍त्री मार्केट भी एक सप्‍ताह के लिए स्‍वत: लॉकडाउन है।

पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 3992 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें रांची से अकेले 1073 मरीज शामिल है। राज्य में आज 50 संक्रमितों ने दम तोड़ा। बेड नहीं मिलने की वजह से डिप्‍टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के चाचा का निधन हो गया। स्थिति काफी डरावनी हो गई है।

Read More : मरीज कहां कराएं इलाज, पहले सेवा सदन और अब रिम्‍स की ओपीडी सेवा बंद

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 17, रांची से 11, चतरा से 01, धनबाद से 01, दुमका से 02, गढ़वा से 02, गोड्डा से 04, गुमला से 02, खूंटी से 02, कोडरमा से 01, लातेहार से 01, पलामू से 02, रामगढ़ से 02, साहिबगंज से 01 और पश्चिमी सिंहभूम से 01 मरीज शामिल है।

कहां मिले कितने मरीज

बोकारो से 113, चतरा से 141, देवघर से 141, दुमका से 63, धनबाद से 174, पूर्वी सिंहभूम से 676, गढ़वा से 72, गिरिडीह से 27, गोड्डा से 55, गुमला से 52, हजारीबाग से 115, जामताड़ा से 113, खूंटी से 147, कोडरमा से 287, लातेहार से 101, लोहरदगा से 23, पाकुड़ से दो, पलामू से 47, रामगढ़ से 80, रांची से 1073, साहिबगंज से 143, सरायकेला से 135, सिमडेगा से 96 और पश्चिमी सिंहभूम से 116।

Read More : झारखंड में #LockDown पर CM #HemantSoren ने ले लिया फैसला, सुनिये क्या बोल रहे हैं…(VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...