spot_img

कोई माई-बाप नहीं, Self Lockdown और Home Isolation को लेकर कल गोलबंद होंगे कई संगठन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

राजेश सिंह

Ranchi : राज्‍य में कोरोना ने डराना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि अस्‍पताल में बेड मिल जाए तो ऑक्‍सीजन नहीं। कहीं ऑक्‍सीजन है तो इंजेक्‍शन नहीं। इंजेक्‍शन है तो कीमत मनमानी। शायद यही वजह है कि एसएसपी तक को इश्‍तेहार निकालना पड़ा। कालाबाजारी करने वाला कोई अबतक नहीं धरा गया। श्‍मशानों में लगी रहती है लंबी लाइन। अब तो मोहल्ले में ही अंतिम संस्‍कार करने की तस्‍वीरें वायरल होने लगी है।

Read More : झारखंड में #LockDown पर CM #HemantSoren ने ले लिया फैसला, सुनिये क्या बोल रहे हैं…(VIDEO)

Read More : कोरोना को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, जानिए कहां लगी पाबंदी

छोटे बड़े कई सामाजिक और गैर सामाजिक संगठनों में काबिज जिम्‍मेदार लोगों का कहना है कि राजधानी में सिस्‍टम पूरी तरह से धवस्‍त है। डीसी-एसएसपी तक को सड़कों पर निकल कर हाथ जोड़ना पड़ा। हैरानी तब हुई- सबको पता था करीब 1700 लोग आने वाले हैं। मजिस्‍ट्रेट भी तैनात कर दिये गये। इन मुसाफिरों का करना था कोरोना टेस्‍ट और तब भेजना था उन्‍हें उनके घर। एक मुसाफिर का भी नहीं हो पाया टेस्‍ट। मुसाफिरों रांची रेलवे स्‍टेशन में तैनात मजिस्‍ट्रेट और पुलिस बल को धकियाते हुए निकल पड़े अपने मंजिल की ओर। चिंता यह सता रही है कि महानगरों और शहरों से फुदकते-फुदकते यह महामारी गांव तक न पहुंच जाए। कुछ दिन पहले की बात है स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के सामने सदर अस्‍पताल परिसर में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की तड़प-तड़पकर एंबुलेंस में ही जान चली गई। परिवार वाले रोते-चीखते रहे। दिल किसी का नहीं पसीजा। इस मौत के बाद कुछ देर के लिए हाय-तौबा जरूर मची। अस्‍पतालों में नोडल अफसर तैनात कर दिये गये। पर न तो कोई दिखते हैं और ना ही हो पाया इलाज का मुकम्‍मल इंतजाम। लोगों ने कहा- कि अब अगर जीना है तो खुद जागना पड़ेगा, क्‍योंकि यहां देखने, रोकने और टोकने वाला कोई माई-बाप नहीं। कल शास्‍त्री मार्केट ने स्‍वत: एक सप्‍ताह के लॉकडाउन की घोषणा कर दी। वहीं आज सचिवालय संघ ने 5 दिन का सेल्‍फ लॉकडालन किया है। साथ ही झारखंड स्‍टेट बार काउंसिल भी एक सप्‍ताह तक काम नहीं करेगा। सेल्‍फ लॉकडाउन और होम आइसोलेशन पर फोकस करने के इरादे से कल कई संगठनों के जिम्‍मेदार लोग गोलबंद होंगे। आपस में बैठक करेंगे। नतीजा क्‍या आएगा यह तो वक्‍त बतायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...