spot_img

मरीज कहां कराएं इलाज, पहले सेवा सदन और अब रिम्‍स की ओपीडी सेवा बंद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में Corona की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आम मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। पहले सेवा सदन और अब रिम्‍स की ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिम्‍स के ओपीडी के डॉक्‍टरों को कोरोना मरीजों के इलाज में लगाया गया है। अब ई-ओपीडी के माध्‍यम से अन्‍य मरीजों का इलाज होगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में #LockDown पर CM #HemantSoren ने ले लिया फैसला, सुनिये क्या बोल रहे हैं…(VIDEO)

राज्‍य में संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा आम से लेकर खास सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू भी संक्रमित हो गईं। उन्‍हें मेडिका में भर्ती कराया गया है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार को सेवा सदन में ओपीडी सेवा 14 दिनों के लिए बंद कर दी गई। इसको लेकर सेवा सदन प्रबंधन की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया था। इसमें बताया गया था कि ओपीडी सर्विस 2 सप्ताह तक बंद रहेगी। इस दौरान इमरजेंसी व क्रिटिकल केस के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर हत्‍याकांड : सनकी दीपक करने वाला था सुसाइड, पर पहले ही चढ़ गया पुलिस के हत्‍थे

इसे भी पढ़ें : BREAKING: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्‍थगित, जैक ने लिया निर्णय

शास्‍त्री मार्केट 18 से 25 अप्रैल तक बंद

शहर में कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शास्त्री मार्केट कमिटी ने 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया। लॉकडाउन को लेकर सभी दुकानदारों की राय ली गई और दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद रखने पर आम सहमति बनी। कमिटी के सह सचिव किशोर पपनेजा ने जानकारी दी कि फिलहाल 18 से 25 अप्रैल तक शास्त्री मार्केट की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...