spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में #LockDown पर CM #HemantSoren ने ले लिया फैसला, सुनिये क्या बोल रहे हैं…(VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में फिलहाल नहीं लगेगा LockDown। राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं बढ़ाने पर सरकार ने जोर दिया है। CM हेमंत सोरेन ने रविवार को गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास में चली बैठक के बाद CM हेमंत सोरेन ने स्कूल-कॉलेज, ट्रेनिंग सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही राज्य में होने वाली सभी तरह की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। शादी समारोह में अब 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इससे पहले 200 लोगों को शादी में शामिल होने की छूट दी गई थी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल थे।

Read More : RIMS में नहीं है Oxygen, देखिये… क्या बोल रहे मरीज के परिजन (Video)

Read More : #Ranchi में #LockDown की शुरुआत, शास्‍त्री मार्केट 18-25 तक बंद

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि लोगों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा मुहैया कराने को लेकर सरकार प्रयासरत है। राज्‍य के सभी जिलों में ऑक्सीजन युक्त बेड तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सरकार राज्य में जरूरी दवाओं की उपलब्‍धता सुनिश्चित कराने को लेकर प्रयासरत है।

सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को हल्‍के में न लें और इसके चेन को तोड़ने में सहयोग करें। उन्‍होंने अपील की है कि विशेष परिस्थिति में जरूरत हो तो ही घर से निकलें और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन जरूर करें।

Read More : जमशेदपुर हत्‍याकांड : सनकी दीपक करने वाला था सुसाइड, पर पहले ही चढ़ गया पुलिस के हत्‍थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...