spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना ने रिमांड पर लिये गए राजीव सिंह को भी डंसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: रिमांड पर लिये गए राजीव कुमार सिंह भी कोरोना की डंक से नहीं बचा। आज सीआईडी मुख्‍यालय में तब कोहराम मच गया जब लोगों ने जांच के बाद जाना कि राजीव भी कोरोना पॉजिटिव है। रिमांड अवधि पूरा होने के बाद जेल भेजने से पहले उसका कोविड टेस्‍ट कराया गया था। अब उसे खेलगांव स्थित कोविड कैंप जेल में जगह दी गई है।

Read More : हजार का ऑक्‍सीजन फ्लो मीटर बेच रहा था 5 हजार में, धराया

यहां याद दिला दें कि रेमडेसिविर इंजेक्‍शन ब्‍लैक करने के आरोप में कांके रोड निवासी राजीव कुमार सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह अपनी कार को ही चलता फिरता हॉस्पिटल बना लिया था। उसने ऊंची कीमत पर इंजेक्‍शन बेच कमाने का खेल शुरू ही किया था कि पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। अखबार के पन्‍नों में समाजसेवी के तौर पर जगह पाने वाले राजीव सिंह की करतूत की दास्‍तान जब बेनकाब हुई तो हाइकोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए इसकी जांच सीआईडी को सौंपने का आदेश दिया। सीआईडी के एडीजी अनिल पाल्‍टा खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सबसे पहले राजीव सिंह को दो दिनों के रिमांड पर लिया गया। साक्ष्‍य और सबूत जुटाने के ख्‍याल से सिटी कंट्रोल में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। राजधानी के विभिन्‍न इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। साक्ष्‍य के तौर पर कुछ फुटेज निकाला भी गया है। राजीव सिंह से यह पूछा भी गया कि उसे रेमडेसिविर इंजेक्‍शन कौन उपलब्‍ध कराता था और कहां से लाता था। राजीव ने सीआईडी को एक दवा दुकानदार का नाम बताया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पूछताछ और अनुसंधान के बाद कई चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। कई सफेदपोश चेहरे के बेनकाब होने की संभावना है।

Read More : CO के बेटे ने फंदे से झूलकर दे दी जान, परिजनों ने बतायी ये वजह…

राजीव कुमार सिंह के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सीआईडी कार्यालय में हड़कंप मच गया है। राजीव कुमार सिंह को जेल से लाने से लेकर पूछताछ करने में शामिल रहे पुलिसकर्मी और अधिकारी अब आइसोलेट रहेंगे। सभी का कांटेक्ट ट्रेसिंग कर कोविड-19 टेस्ट करवाया जाएगा।

Read More : #JusticeForRupa… दो दारोगा सहित 5 लोगों से हुई पूछताछ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...