Kohramlive Desk : Coocaa ने इंडिया में 43-inch और 55-inch स्क्रीन साइज में नए टीवी लॉन्च किए हैं। ब्रांड के नए टीवी Google TV OS सपोर्ट के साथ आते हैं। इन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं। अब जानते हैं इसकी कीमत और खासियत।
29,999 रुपये से शुरू होती है कीमत
हम जानते हैं कि Coocaa एक ग्लोबल टीवी ब्रांड है, जिसने भारत में अफोर्डेबल रेंज के जरिए काफी पहले एंट्री की थी। आप 43-inch और 55-inch स्क्रीन साइज में Coocaa TV खरीद सकेंगे। इसकी कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। 55-inch स्क्रीन साइज को आप 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। नए टीवी को आप Amazon.in से खरीद सकते हैं।
4K HDR, Dolby Audio, Swaiot Home
Coocaa की नई गूगल टीवी सीरीज में आपको 4K HDR, Dolby Audio, Swaiot Home, Google Duo सपोर्ट, गूगल असिस्टेंट जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसमें आपको कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे। टीवी में 3 HDMI पोर्ट, Blu-ray स्पीकर, 2 USB पोर्ट और एक IR पोर्ट मिलेगा। 43-Inch मॉडल में आपको 30W का साउंड आउटपुट मिलता है, जो Dolby ऑडियो और DTS Tru सराउंड के साथ आएगा. टीवी पर आपको Prime Video, Netflix, Hotstar, Zee5, Sony LIV जैसे ऐप्स मिलेंगे। इसमें डुअल Wi-Fi और वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े ज्वेलर को मारी गोली, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…देखें
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो लालू यादव को सिंगापुर में इलाज कराने की मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें :एक नजर में देखें हटाए गए सरकारी वकीलों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो






