spot_img

सजायाफ्ता बाहुबली सांसद अफजाल अंसारी अयोग्य घोषित…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। बसपा सांसद अफजाल अंसारी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। एक आपराधिक मामले में 4 साल की सजा पाने के बाद अफजाल अंसारी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 के साथ भारत के संविधान के अनुच्छेद 102(1)(ई) के प्रावधानों के तहत अयोग्य घोषित किया गया। गैंगस्टर केस में गाजीपुर MP-MLA कोर्ट ने बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी और उसके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी को दोषी करार दिया था। बीते  29 अप्रैल को कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये से जुर्माने की सजा सुनाई थी। वहीं अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई थी। सजायाफ्ता अफजाल अंसारी को 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ था। वहीं, मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज है। दोनों भाइयों के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में साल 2007 में FIR दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री ने बैंकों को लेकर जारी की नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें : आज से बदल जायेंगे यह नियम, देख लें वरना…

इसे भी पढ़ें : SBI ने फिर से शुरू की अपनी पुरानी स्कीम, होगा इतना फायदा…

इसे भी पढ़ें : EPFO में बढ़वाना है पेंशन का हिस्‍सा तो 3 मई आखिरी डेट, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचे जाने पर FIR…

इसे भी पढ़ें : सीनियर सिटीजन के ल‍िए रेलवे का नया न‍ियम, देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...