spot_img

वित्त मंत्री ने बैंकों को लेकर जारी की नई गाइडलाइन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अगर आपका भी सरकारी बैंक में खाता है तो यह खबर जरूर पढ़ें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंक खातों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय ने बट्टे खाते में डाले गए खातों से वसूली की कम दर पर चिंता जताई है। मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को इसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत करना चाहिए सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस समय बट्टे खाते में डाले गए खातों से वसूली दर 15 प्रतिशत से कम है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSUs) मार्च, 2022 को समाप्त पिछले पांच वर्षों में बट्टे खातों से सिर्फ 14 प्रतिशत राशि ही वसूल पाए हैं। इस दौरान कुल 7.34 लाख करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले गए हैं।  इसमें से पीएसबी ने 1.03 लाख करोड़ रुपये की वसूली की।

सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि बैंक फंसे कर्ज को बट्टे खाते में डालने के बाद उन गैर-निष्पादित आस्तियों (NPA) से वसूली को लेकर आत्मसंतुष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वसूली का यह स्तर स्वीकार्य नहीं है।  इसके अलावा बट्टे खाते में डाले गए खातों से अधिक वसूली सीधे उनके मुनाफे में वृद्धि करती है और पूंजी में सुधार होता है. सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे पर स्थिति की समीक्षा करने के लिए वित्तीय सेवा विभाग जल्द ही सरकारी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।

एनपीए यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट यानी फंसा हुआ कर्ज। सीधे शब्दों इसे यू कह सकते हैं क‍ि लोन लेने के बाद जब कर्जदाता किस्त चुकाने में सक्षम नहीं होता तो बैंकों की रकम फंस जाती है। बैंक की तरफ पहले इस रकम को जमा कराने का प्रयास क‍िया जाता लेक‍िन बाद में इसे एनपीए (NPA) घोषित कर द‍िया जाता है। RBI के दिशानिर्देशों और बैंकों के निदेशक मंडलों द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA), को बट्टे खाते में डालते हुए संबंधित बैंकों के बही-खाते से हटा दिया गया है। इसमें वे एनपीए (NPA) भी शामिल हैं, जिनके लिए पूर्ण प्रावधान किया गया था।

इसे भी पढ़ें : जोरदार बारिश के बीच देवनारायण बाबू के घर मचा कोहराम, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : IMD ने जारी किया अलर्ट, यहां भारी बारिश…

इसे भी पढ़ें : ‘मन की बात’ के लिए दूल्हे ने टाल दी शादी की रस्में, नई नवेली दुल्हन क्या बोल गई, देखें…

इसे भी पढ़ें :MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचे जाने पर FIR…

इसे भी पढ़ें :फिर बदला स्कूलों का समय, नया आदेश जारी

इसे भी पढ़ें :गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दरभंगा, इलाके में सनसनी

इसे भी पढ़ें :राजधानी में बेखौफ अपराधी, इस बार क्या किया देखें…

इसे भी पढ़ें :काल के गाल में समा गये 11 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की कहानी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...