spot_img

कुत्तों को पीटने पर विवाद, मेनका गांधी के हस्तक्षेप पर केस

Date:

spot_img
spot_img

जमशेदपुर। शहर में कुत्तों को पीटने और मुर्गी को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है। इसमें मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। यह मामला बिरसानगर थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर का है। यहां की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर आवारा कुत्तों की पिटाई का आरोप लगाते हुए अपने पड़ोसी के खिलाफ बिरसा नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें दिलचस्प बात सामने आई है कि भाजपा नेता मेनका गांधी एक पक्ष के समर्थन में उतर आई हैं।

इसे भी पढ़ें : बीमार हुये शिबू सोरेन, डॉ यूएस वर्मा ने जांच कर दी दवा

क्या है मामला

पूरा मामला इस प्रकार है कि शहर के प्रकाश नगर की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसी पर बीते 10 सितंबर को मुहल्ले के कुत्तों की पिटाई और उसके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर थाने में केस भी कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ महिला के पड़ोसी ने इसके जवाब में उक्त महिला के खिलाफ यह केस दर्ज कराया गया। केस में महिला पर आरोप लगाया है कि वह जिन कुत्तों को खाना खिलाती है, उन कुत्तों ने उसकी मुर्गी को मार डाला था। तभी उसने उन कुत्तों को मारकर वहां से भगा दिया।

वहीं इस मामले में उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि जिन कुत्तों की पिटाई की गई है, वह उन कुत्तों को जानवर नहीं समझती बल्कि उनसे हमदर्दी दिखाकर उन्हें खाना खिलाती है। वह सभी जानवरों के प्रति दया का भाव रखती है।

मेनका गांधी ने केस करने को कहा

इस मामले की शिकायत मेनका गांधी को भी सोशल मीडिया के माध्यम से की गई थी। इसके बाद मेनका गांधी ने थानेदार से संपर्क किया। पुलिस इस सिलसिले में मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मेनका गांधी ने उन्हें पशुओं को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।
इस मामले में एक पक्ष से महिला ने अपने पड़ोसी और दो अन्य लोगों पर मारपीट करने और पशु के साथ क्रूरता करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि उक्त पड़ोसी ने महिला, उसकी मां और उसके भाई पर मारपीट करने और छिनतई करने का केस दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें : बीआईटी सिंदरी समेत सभी पॉलिटेक्निक संस्‍थानों में रिक्‍त पदों पर होगी नियुक्ति

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

धुरकी में वनभूमि पर बालू का साम्राज्य, DC ने मांगी रिपोर्ट…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कनहर नदी के बालू...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: