सुनवाई से पहले गार्ड का म’र्डर…

Date:

spot_img

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर के जेएमपी कॉम्प्लेक्स में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विनोद पांडेय की बीती रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रात 11 बजे के बाद हुई। हमलावर कार और स्कूटी से पहुंचे, गार्ड को निशाना बनाया और फरार हो गये। मृतक नावाबाजार के राजहरा गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस की नजर 15 जुलाई को इसी कॉम्प्लेक्स में हुई बर्थडे पार्टी के विवाद पर है। उस दिन डांस और साउंड को लेकर मारपीट हुई थी और दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई थी। संयोग से इसी मामले की सोमवार को कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी में शामिल कुछ लोग हाई-प्रोफाइल शामिल थे। पलामू SP कपिल चौधरी ने हत्या की पुष्टि करते हुये कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगले तीन रोज इन जिलों में भारी बारिश और ठनका का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

CM के दौरे से पहले DC का औचक निरीक्षण, 3 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम…

Ramgarh : CM हेमंत सोरेन के 4 अगस्त को अपने...

दो बच्चों की मां ने बड़ा तालाब में लगा दी छलांग

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के...

एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा को तगड़ा झटका…

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच...

मतदाता सूची होगी सही, तभी मजबूत होगा लोकतंत्र : रानी कुमारी

Ranchi : रांची की समाजसेविका रानी कुमारी ने मतदाताओं...